मुख्यमंत्री आज लेंगे पुलिस अधीक्षकों की बैठक
रायपुर 29 नवम्बर 2010
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 30 नवम्बर को यहां मंत्रालय में दोपहर 12 बजे प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों की बैठक लेकर राज्य की कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। डॉ. सिंह की अध्यक्षता में केबिनेट की बैठक शाम छह बजे मंत्रालय में आयोजित की जाएगी।
क्रमांक-3971/स्वराज्य

