स्टील फैक्ट्री हादसा उद्योग मंत्री ने भी व्यक्त किया गहरा दु:ख
रायपुर, 30 नवम्बर 2010
वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री दयालदास बघेल ने निकटवर्ती ग्राम टांडा में निजी क्षेत्र की एक स्टील फैक्ट्री में आज हुई दुर्घटना में श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। श्री बघेल ने दिवंगत मजदूरों के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की है।
क्रमांक-3990/स्वराज्य/

