लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार अन्य समाचार विश्व एड्स दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में रैली निकाली गई

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में रैली निकाली गई

What
When Dec 01, 2010
from 08:20 PM to 08:20 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर एक दिसम्बर 2010 

     विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में रैली निकालकर एड्स से बचाव का संदेश दिया गया। रैली में बड़ी संख्या में स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं एवं स्वंय सेवी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। राजधानी रायपुर में आज सुबह आठ बजे गांधी उद्यान से एक विशाल रैली निकाली गई। संचालक सेवाएं एवं छत्तीसगढ़ एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना संचालक श्री पी.अन्बलगन ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली गौरवपथ होते हुए मोतीबाग में समाप्त हुई।
    4007-011210रैली को रवाना करने से पहले श्री पी.अन्बलगन ने कहा कि एड्स से बचाव की जानकारी ही इस बीमारी से बचने का सर्वोत्तम उपाय है। उन्होंने कहा कि एच.आई.वी. एड्स केवल चार कारणों असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुई, संक्रमित खून चढ़ाने और संक्रमित गर्भवती माता से उनके होने वाले संतान को संक्रमित कर सकता है। इन चारों कारणों के अलावा किसी अन्य कारण से एड्स नहीं फैलता। इसलिए इन चारों कारणों की जानकारी प्रत्येक नागरिक को होना चाहिए। श्री अन्बलगन ने कहा कि विश्व एड्स दिवस के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच एड्स से बचाव का संदेश दिया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि एच.आई.वी. संक्रमितों की जांच और परामर्श के लिए छत्तीसगढ़ में एक सौ जांच एवं परामर्श केन्द्र खोले गए हैं, जहां मरीजों की नि:शुल्क जांच और परामर्श दिया जाता है। इसके अलावा 34 स्वयं सेवी संगठनों के माध्यम से एड्स से बचाव के जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज रायपुर, सिम्स बिलासपुर, मेडिकल कॉलेज जगदलपुर और जिला अस्पताल दुर्ग में एआरटी की दवाई नि:शुल्क दी जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश में आने वाले तथा रोजगार के लिए प्रदेश से बाहर जाने वालों को एड्स से बचाव की जानकारी देने के लिए रेल्वे स्टेशन रायपुर, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा में सूचना केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इन केन्द्रों में बाहर से आने और जाने वालों को चित्रों और पोस्टर-पम्पलेट के माध्यम से एड्स से बचाव की जानकारी दी जाती है।

क्रमांक-4007/कुशराम

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031