लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार अन्य समाचार राज्य निर्वाचन आयुक्त ने ली प्रेक्षकों की बैठक

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने ली प्रेक्षकों की बैठक

What
When Dec 02, 2010
from 05:10 PM to 05:10 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 02 दिसम्बर 2010

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री पी.सी. दलेई ने आज यहां राज्य निर्वाचन आयोग के सभा कक्ष में नगरीय निकाय चुनाव के लिए नियुक्त प्रेक्षकों की बैठक ली। उन्होंने प्रेक्षकों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए विशेष निगरानी और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। बैठक में श्री दलेई ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के लिए उम्मीद्वारों को आंबटित प्रतीक चिन्हों और मतपत्रों की छपाई में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं हो इस बात का विशेष ध्यान रखें।
राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री दलेई ने कहा कि ऐसे नगरीय निकायों में जहां निर्वाचन सम्पन्न होना है, वहां आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है। श्री दलेई ने प्रेक्षकों को आदर्श आचार संहिता का पालन भी सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने चुनाव के दौरान प्राप्त शिकायतों को जिला निर्वाचन अधिकारियों से मिलकर शीघ्र निराकरण के भी निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि नगरीय निकाय चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ग्यारह प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इनमें श्री दिलीप वासनिकर को नगर पालिक निगम भिलाई और श्री टी.के. झा को नगर पालिका परिषद् भिलाई-चरौदा, नगर पालिका परिषद् जामुल, नगर पंचायत मारो, नगर पालिका परिषद् दल्लीराजहरा वार्ड क्रमांक सात, नगर पंचायत चिखलाकसा वार्ड क्रमांक एक, वार्ड क्रमांक चौदह एवं वार्ड क्रमांक पन्द्रह का प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। इसी तरह श्री अमृत खलखो को नगर पालिका परिषद् बीरगांव, श्री अनिल कुमार राय को नगर पालिका परिषद् खैरागढ़ और श्री व्ही. श्रीनिवास राव को नगर पंचायत भैरमगढ़, नगर पंचायत भोपालपटनम एवं नगर पंचायत बीजापुर वार्ड क्रमांक बारह का प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। श्री मौरिष तुषार नंदी को नगर पंचायत नरहरपुर, श्री कौशलेन्द्र कुमार को नगर पंचायत पण्डरिया वार्ड क्रमांक चार, श्री व्ही. शेट्टीपनावर को नगर पालिका परिषद् शिवपुर-चरचा एवं नगर पालिका परिषद् बैकुण्ठपुर, श्री इन्द्रनाथ सिंह को नगर पंचायत प्रेमनगर, श्री अरूण कुमार पाण्डेय को नगर पंचायत कोंटा और श्री सुनील कुमार को नगर पंचायत विश्रामपुरी एवं नगर पंचायत बस्तर वार्ड क्रमांक बारह का प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। बैठक में राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव श्री आई.आर. देहारी, उप सचिव श्री एस.के. तिवारी एवं श्री एस.आर. बांधे उपस्थित थे।

क्रमांक- 4017  /काशी




« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031