लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार अन्य समाचार गरीब कैंसर पीड़ितों का होगा नि:शुल्क इलाज : डॉ. रमन सिंह

गरीब कैंसर पीड़ितों का होगा नि:शुल्क इलाज : डॉ. रमन सिंह

What
When Dec 08, 2011
from 03:15 PM to 03:15 PM
Add event to calendar vCal
iCal

मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों को बुलाकर दिए निर्देश

 

    रायपुर 08 दिसम्बर 2011
4028-08.12.11मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज सवेरे यहां अपने निवास पर साप्ताहिक  कार्यक्रम 'जनदर्शन' में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाकर उन्हें यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि गरीब तबके के कैंसर के मरीजों का पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से संबंधित क्षेत्रीय कैंसर चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान में बेहतर से बेहतर नि:शुल्क इलाज किया जाए। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के संचालक डॉ. कमलप्रीत सिंह, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. सुबीर मुखर्जी, संचालक आयुष डॉ. जी.एस. बदेशा, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. ए.के. शर्मा , अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विवेक चौधरी और अन्य अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार ने इस संस्थान को गरीब परिवारों के कैंसर पीड़ितों के समुचित इलाज के लिए कीमोथैरेपी, रेडियेशन और ऑपरेशन की सभी जरूरी सुविधाएं दी है, जिनका लाभ मरीजों को मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में आए कुछ कैंसर पीड़ित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण भी मेडिकल कॉलेज और अम्बेडकर अस्पताल के डॉक्टरों से करवाया। उनमें से जरूरतमंद मरीजों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज से संबंध्द क्षेत्रीय कैंसर चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान में भेजा गया। मुख्यमंत्री ने इन अधिकारियों से कहा कि आगामी जनदर्शन कार्यक्रमों में संस्थान से एक वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ को भी उपस्थित रहने के लिए निर्देश दिया जाए।
     मुख्यमंत्री को आज के जनदर्शन में उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले के चारामा विकासखण्ड स्थित ग्राम बारगरी से आए ग्रामीणों के प्रतिनिधि मण्डल ने बताया कि ग्राम बारगरी के समीप स्थित नैनी बांध के सायफन की मरम्मत का कार्य काफी लंबे समय से लंबित है। बार-बार जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को इस कार्य के संबंध में आवेदन दिया गया है, लेकिन यह कार्य अब तक नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को बताया कि ग्राम सुराज अभियान में भी इस संबंध में अधिकारियों को आवेदन दिया गया था। इस बांध से चांवड़ी, बारगरी, गिरहोला, राधोटोला और ऊंकारी गांवों में लगभग पांच सौ एकड़ में सिंचाई होती थी, लेकिन साइफन खराब होने के कारण बांध का पानी नदी में चला जाता है। इससे किसानों के खेतों में  सिंचाई नहीं हो पाती है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की इस शिकायत पर नाराजगी प्रकट की और जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता को टेलीफोन पर इस कार्य को तत्काल कराने के निर्देश दिए। डॉ. सिंह ने कहा कि पिछड़ा क्षेत्र अनुदान योजना अथवा विभागीय योजनाओं से भी यह कार्य कराया जा सकता है। उन्होंने प्रमुख अभियंता को इस कार्य में हुए विलंब पर जल संसाधन विभाग के संबंधित अनुविभागीय अधिकारी से जवाब तलब करने के निर्देश दिए।
क्रमांक 4028/सोलंकी

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031