लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार अन्य समाचार जनदर्शन : मुख्यमंत्री ने सुनी आम जनता की समस्याएं

जनदर्शन : मुख्यमंत्री ने सुनी आम जनता की समस्याएं

What
When Dec 02, 2010
from 08:05 PM to 08:05 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 02 दिसंबर 2010

     मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज सवेरे यहां अपने निवास पर आयोजित 'जनदर्शन' कार्यक्रम में आम जनता की समस्याएं सुनी। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और अनेक प्रतिनिधि मंडलों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करके उन्हें अपनी समस्याएं बतायी। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। संसदीय सचिव द्वय डॉ. सियाराम साहू और श्री कोमल जंघेल और छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री 4030-021210लीलाराम भोजवानी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस दौरान अनेक जरुरतमंद मरीजों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करके इलाज के लिए सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर ऐसे 33 मरीजों को नि:शुल्क इलाज के लिए रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल भेजा गया। मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव जिले के छुई खदान विकासखण्ड स्थित रोड अतरिया निवासी श्रीमती सत्यभामा बाई को संजीवनी कोष से हृदय रोग के इलाज के लिए सहायता प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने रायपुर जिले के पलारी विकासखण्ड की खैरा ग्राम पंचायत के सरपंच श्री हृदय लाल नौरंगे के आग्रह पर ग्राम खैरा में सीमेंट कांक्रीट सड़क बनाने के लिए अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण से स्वीकृति प्रदान की।
    महासमुंद नगर पालिका के पूर्र्व अध्यक्ष डॉ. विमल चोपड़ा के नेतृत्व में आये रिक्शा चालकों के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के माध्यम से संचालित बीमा योजना तथा अन्य योजनाओं का लाभ रिक्शा चालकों को भी दिया जाएगा। इसके लिए आने वाले बजट में प्रावधान किया जाएगा। महासमुंद जिले की पिथौरा जनपद पंचायत की सदस्य श्रीमती हेमकरण दीवान ने ग्राम पंचायत कोल्दा के आश्रित ग्राम नवागांवखुर्द में सिंचाई बांध बनवाने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया। श्रीमती दीवान ने बताया कि इस बांध के बनने से नवागांवखुर्द, कोल्दा, कोदोपाली, चुरुपाली, चरौदा, परसदा, मोगरापाली और चारभाठा सहित आस-पास के दस गांवों के किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रीमती दीवान द्वारा इस संबंध में सौंपा गया आवेदन परीक्षण के लिए कलेक्टर महासमुंद को भेजा गया है। छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करके उन्हें बताया कि आयोग द्वारा 99 अधिकारियों का चयन किया गया था, जिनमें से अब तक केवल 38 अधिकारियों के नियुक्ति आदेश जारी हुए हैं। प्रतिनिधि मंडल ने शेष चयनित सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारियों के नियुक्ति आदेश भी जारी कराने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रतिनिधि मंडल द्वारा इस संबंध में सौंपा गया ज्ञापन परीक्षण और आवश्यक कार्रवाई के लिए गृह मंत्री को भेजा गया है। छत्तीसगढ़ हैंण्डीकेप सोसायटी रायपुर और रायपुर सरपंच संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करके उन्हें अपनी विभिन्न समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपे। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडलों की समस्याओं पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विकासखण्ड की ग्राम पंचायत विक्रमपुर के सरपंच श्री पवन कुमार वर्मा के नेतृत्व में आए ग्रामीण्ाों के प्रतिनिधि मंडल ने विक्रमपुर में हाई स्कूल प्रारंभ कराने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रतिनिधि मंडल द्वारा इस संबंध में सौंपा गया आवेदन परीक्षण के लिए स्कूल शिक्षा मंत्री को भेजा गया है।

क्रमांक-4030/सोलंकी



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031