लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार अन्य समाचार जनदर्शन में 33 लाख के निर्माण कार्य मंजूर : मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति

जनदर्शन में 33 लाख के निर्माण कार्य मंजूर : मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति

What
When Dec 08, 2011
from 05:00 PM to 05:00 PM
Add event to calendar vCal
iCal

  रायपुर, 08 दिसम्बर 2011

4030-1-07.12.11मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज सवेरे यहां अपने निवास पर आम जनता की समस्याएं सुनी और समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्याएं बतायी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के आग्रह पर लगभग 33 लाख रूपए की लागत के बारह विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की। जरूरतमंद 38 मरीजों को मुख्यमंत्री के निर्देश पर नि:शुल्क इलाज के लिए अम्बेडकर अस्पताल भेजा गया है। मुख्यमंत्री निवास पर लगाए गए डायबिटिक रिसर्च सोसायटी रायपुर के स्टॉल पर जनदर्शन में आए एक सौ से अधिक लोगों की ब्लडशुगर की नि:शुल्क जांच की गयी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले के नेतृत्व में बिलासपुर जिले के मुंगेली से आए नागरिकों के प्रतिनिधि मंडल ने मुंगेली के पूर्व 4030-2-07.12.11सांसद स्वर्गीय श्री निरंजन प्रसाद केशरवानी की प्रतिमा के अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण मुख्यमंत्री को दिया। इस प्रतिनिधि मंडल ने संत गुरू घासीदास की जयंती के अवसर पर कोरबा और बिलासपुर जिले के कोटा में आयोजित किए जा रहे समारोहों में भी शामिल होने का न्यौता मुख्यमंत्री को दिया। वरिष्ठ नेता श्री रामसेवक पैकरा के नेतृत्व में सरगुजा जिले के प्रतापपुर क्षेत्र से आए ग्रामीणों के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत सकलपुर के पांच किसानों के सिंचाई पम्पों के बिजली कनेक्शन के लिए सरगुजा एवं उत्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण से राशि मंजूर करने की स्वीकृति प्रदान की। अनुसूचित जनजाति वर्ग के इन किसानों ने मुख्यमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा सिंचाई पम्पों के कनेक्शन के लिए 75 हजार 562 रूपए की मांग की गयी है। मुख्यमंत्री ने भिलाई नगर के खुर्सीपार मोहल्ले की श्रीमती संगीता सोनी की ग्यारह माह की बेटी श्रृध्दि की आंखों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से 40 हजार रूपए की राशि मंजूर की। श्रीमती सोनी ने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। इस दौरान बीरगांव निवासी नि:शक्त छात्र श्री गोवर्धन वर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करके एक ट्रायसायकल प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि वे इस वर्ष ग्यारहवी की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। अब उन्हें महाविद्यालय जाने के लिए ट्रायसायकल की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने आदिवासी विकास विभाग के सचिव को ट्रायसायकल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

क्रमांक-4030/सोलंकी
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031