मुख्यमंत्री से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की
रायपुर के स्टेशन रोड गुरुद्वारा को पर्यटन स्थलों में शामिल करने पर आभार प्रकट किया
रायपुर, 02 दिसंबर 2010

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज यहां उनके निवास पर श्री गुरु सिंघ सभा रायपुर के प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य श्री दिलीप सिंह होरा के नेतृत्व में मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने राज्य शासन द्वारा गुरुद्वारा स्टेशन रोड, रायपुर को छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। प्रतिनिधि मंडल में सर्वश्री बलदेव सिंह भुई, कल्याण सिंह, सुशील माखीजा, महेन्द्र सिंह चावला, परगट सिंह सैनी, कुलदीप सिंह सैनी, दर्शन सिंह सैनी, मनजीत सिंह सन्धुवालिया, अमरजीत सिंह, हरभजन सिंह ढिल्लों, मलूक सिंह सिध्दू, सुखदेव सिंह, हरपाल सिंह भाभरा, गुरजीत सिंह गुलाटी, सुखविन्दर सिंह संधु, कुलदीप सिंह गुम्बर, फकीर सिंह मुद्दड़, महेन्द्र सिंह सलूजा, महेन्द्र सिंह, जशपाल सिंह, बलबीर सिंह छाबड़ा, हरपाल सिंह और हरजीत सिंह सहित गुरू सिंघ सभा के अनेक सदस्य शामिल थे।

