कर्बला के शहीदों को श्रध्दांजलि पर केन्द्रित गीतों की सी.डी. : मुख्यमंत्री ने किया विमोचन
रायपुर, 08 दिसम्बर 2011

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज सवेरे यहां अपने निवास पर जनदर्शन कार्यक्रम में 'अब्बास अलमदार' शीर्षक से तैयार शोकगीत (नौहा) की सी.डी. का विमोचन किया। यह सी.डी. कर्बला के शहीदों को श्रध्दांजलि देने के लिए अंजुमने अलमदारे हुसैनी ईरानी जमात रायपुर द्वारा तैयार करायी गयी है। इस अवसर पर हाजी मोहसीन अली सुहैल सहित जमात के अनेक सदस्य उपस्थित थे। इस सी.डी. में कलाम हाजी मोहसीन अली सुहैल, श्री अली सरफराज, श्री अली सज्जाद रूसवा और श्री फरमान अली का है। सी.डी. में आवाज सरफराज हुसैन और समीर हुसैन की है।
क्रमांक-4031/सोलंकी

