मुख्यमंत्री को रजक-धोबी समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आमंत्रण
रायपुर, 02 दिसंबर 2010
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज सवेरे यहां उनके निवास पर जनदर्शन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश रजक धोबी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष श्री सूरज निर्मलकर के नेतृत्व में मुलाकात की। प्रतिनिधि मण्डल ने उन्हें राजधानी रायपुर में अगले माह की नौ तारीख को समाज द्वारा आयोजित किए जा रहे विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को आमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। छत्तीसगढ़ प्रदेश रजक धोबी समाज के प्रतिनिधि मंडल में उपाध्यक्ष श्री मोहन निर्मलकर और महामंत्री श्री चन्द्रहास निर्मलकर सहित सर्वश्री बाबूलाल निर्मलकर, रामकृष्ण निर्मलकर, शिवचरण तथा रामाधीन निर्मलकर भी शमिल थे।

