राजधानी में 29 जनवरी से कैरम की राष्ट्रीय प्रतियोगिता :मुख्यमंत्री से मिले छत्तीसगढ़ कैरम संघ के पदाधिकारी
रायपुर 9 दिसम्बर 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से कल रात उनके निवास पर नगर निगम रायपुर के सभापति श्री संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश कैरम संघ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि आगामी 29 जनवरी से तीन फरवरी तक राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में 42 वें सीनियर राष्ट्रीय कैरम प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। उन्होंने प्रतियोगिता के समापन अवसर पर तीन फरवरी को पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित दिया। मुख्यमंत्री ने निमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया तथा प्रतियोगिता की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कैरम संघ के सचिव श्री विजयकुमार, कोषाध्यक्ष श्री रवि सोनी सहित सर्वश्री महादेव नायक, किशन ठाकुर, मनोज चक्रधारी,एस.एल.प्रुष्टी और संदीप वर्मा भी उपस्थित थे।

