छत्तीसगढ़ नि:शक्तजन वित्त एवं विकास निगम को राष्ट्रीय पुरस्कार
अध्यक्ष श्री बलिहार सिंह ने राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल से ग्रहण किया सम्मान
रायपुर, 3 दिसम्बर 2010

छत्तीसगढ़ नि:शक्तजन वित्त एवं विकास निगम को राष्ट्रीय नि:शक्तजन दिवस के अवसर पर आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल ने सर्वश्रेष्ठ राज्य परिचालन अभिकरण का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया। निगम अध्यक्ष श्री बलिहार सिंह ने यह सम्मान ग्रहण किया।
छत्तीसगढ़ को यह पुरस्कार चालू वर्ष के दौरान 274 नि:शक्तजनों को विभिन्न रोजगार मूलक कार्यो के लिए 146.19 लाख रूपये वितरित करने के लिए दिया गया। वर्ष 2009-10 के दौरान राष्ट्रीय विकलांग वित्त और विकास निगम निधियों की उपयोगिता तथा लाभार्थियों से वसूली के मामले में राज्य चैनेलाइजिंग एजेंसी का निष्पादन षत-प्रतिषत था। विकलांग जनों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को सामर्थ्य विकास मेला में महिला दिवस के अवसर पर प्रदर्षित और विक्रय किया गया। इस अवसर पर निगम के प्रबंध संचालक श्री बी.एल.धु्रव तथा महाप्रबधंक श्री राजेश तिवारी उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ को मिले इस सम्मान पर निगम अध्यक्ष श्री बलिहार सिंह को राष्ट्रीय विकलांग वित्त और विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री हर्षमाला तथा सचिव सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्रालय श्री आचार्य ने भी बधाई दी ।

