मुख्यमंत्री से सक्ती विकासखण्ड के सरपंचों और ग्रामीणों की सौजन्य मुलाकात
रायपुर 10 दिसम्बर 2011
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से कल रात उनके निवास पर लोकसभा सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले और पूर्व मंत्री श्री मेघाराम साहू के नेतृत्व में जांजगीर-चाम्पा जिले के सक्ती विकासखण्ड के सरपंचों और ग्रामीणों के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मण्डल में लगभग अस्सी साल की महिला सरपंच श्रीमती फुलबाई कंवर भी शामिल थीं। श्रीमती कंवर फिलहाल ग्राम पंचायत नंदौर खुर्द की सरपंच है। मुख्यमंत्री ने इन सरपंचों के साथ ग्रामीण विकास के विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया और अनेक निर्माण कार्यों की स्वीकृति भी प्रदान की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सोनगुड़ा की सरपंच श्रीमती कांति सिदार, ग्राम पंचायत बोकरामुड़ा की सरपंच श्रीमती धनेश्वरी कंवर, ग्राम पंचायत सपनईपाली की सरपंच श्रीमती तारादेवी पटेल, ग्राम पंचायत बैलाचुआं के सरंपच श्री संतोष पटेल आदि उपस्थित थे।

