लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार अन्य समाचार तेजी से साकार हो रहा छत्तीसगढ़ के विकास का सपना : डॉ. रमन सिंह

तेजी से साकार हो रहा छत्तीसगढ़ के विकास का सपना : डॉ. रमन सिंह

What
When Dec 11, 2011
from 09:15 PM to 09:15 PM
Add event to calendar vCal
iCal

मुख्यमंत्री ने किया 13.16 करोड़ से अधिक लागत के 46 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
पौने दो सौ बालिकाओं को मिली नि:शुल्क सायकल

रायपुर, 11 दिसंबर 2011
4083-11.12.11

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि पिछड़ेपन के दर्द से मुक्ति और विकास के जिस सपने के साथ नये छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुआ, वह सपना अब तेजी से साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने आज उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले के विकासखंड नरहरपुर स्थित ग्राम दुधावा में लगभग 13 करोड़ 16 लाख रूपए से अधिक लागत के 46 विभिन्न विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास करने के बाद एक विशाल जनसभा में इस आशय के विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित कार्यों में महानदी पर चार करोड़ 30 लाख रूपए की लागत से ग्राम धनौरा-सामतरा मार्ग पर निर्मित पुल भी शामिल है। उन्होंने कार्यक्रम में ग्राम मुसुरपुटटा के लिए स्वीकृत एक करोड़ 55 लाख रूपए की लागत वाले 33/11 के.व्ही. क्षमता के विद्युत उपकेन्द्र का भूमिपूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सरस्वती सायकल योजना के तहत हाईस्कूल कक्षाओं की 175 बालिकाओं को नि:शुल्क सायकल प्रदान कर शुभकामनाएं दी।
    डॉ. सिंह ने कहा कि प्रदेश के आदिवासी बहुल उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले के इस अंचल में भी किसानों, मजदूरों और ग्रामीणों की सामाजिक आर्थिक बेहतरी के लिए विकास के कार्यों में धनराशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बस्तर एवं उत्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के माध्यम से इस अंचल में भी करोड़ों रूपयों की लागत के अनेक निर्माण कार्य मंजूर किए गए हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अनुसूचित जातियों, जनजातियों और समाज के पिछड़े तथा कमजोर वर्गों के जीवन में तरक्की और सुख-समृध्दि लाने के लिए वचनबध्द है। वन अधिकार मान्यता पत्र वितरित कर प्रदेश भर में दो लाख वनवासी परिवारों को खेती के लिए भी हर प्रकार की सुविधा दी जा रही है। तेन्दूपत्ता संग्राहकों को इस वर्ष लगभग 130 करोड़ रूपए के लाभांश का वितरण किया जा रहा है।
लोकार्पण और भूमिपूजन समारोह को महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा जिले की प्रभारी सुश्री लता उसेंडी, लोकसभा सांसद श्री सोहन पोटाई, विधायक कांकेर श्रीमती सुमित्रा मारकोले और अन्य अनेक जनप्रतिनिधियों ने सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कार्यक्रम में दुधावा सिंचाई जलाशय की नहर लाईनिंग, आगामी सत्र से वहां नवीन कन्या हाईस्कूल शुरू करने, कोटल भटटी-मुसूरपुटटा मार्ग पर गढ़िया नाले में पुलिया निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने तथा गोवर्धन पूजा और अहीर महोत्सव के वार्षिक आयोजन के लिए हर साल पचास हजार रूपए का स्वेच्छानुदान देने की भी घोषणा की। डॉ. रमन सिंह ने दुधावा में मंगल भवन निर्माण के लिए 15 लाख रूपए मंजूर करते हुए दुधावा सिंचाई जलाशय के सौन्दर्यीकरण का कार्य भी स्वीकृत करने का ऐलान किया।
    डॉ. रमन सिंह ने क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 13 करोड़ 16 लाख रूपए के विभिन्न सार्वजनिक निर्माण कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। उन्होंने धनोरा-शामतरा मार्ग पर महानदी में चार करोड़ 30 लाख रूपए की लागत से निर्मित पुल का लोकार्पण किया। इस पुल बन जाने पर अब महानदी के दोनों किनारों के तेरह गांवों के लोगों को बारहमासी सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी। डॉ. सिंह ने दुधावा के कार्यक्रम में ग्राम मुसुरपुट्टा में एक करोड़ 55 लाख रूपए की लागत से बनने वाले 33/11 के. व्ही. क्षमता के विद्युत उपकेन्द्र का शिलान्यास किया। इसका निर्माण पूर्ण होने पर क्षेत्र के अनेक गांवों में बिजली के कम वोल्टेज की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। डॉ. रमन सिंह ने इस कार्यक्रम में कांकेर और नरहरपुर विकासखण्डों के विभिन्न गांवों में स्वीकृत नौ हाई स्कूल भवनों का भूमिपूजन और ग्राम बासनवाही के नवनिर्मित प्री-मेट्रिक बालक छात्रावास भवन का भी लोकार्पण किया। जिन हाईस्कूल भवनों का उन्होंने भूमि पूजन किया, उनमें विकासखंड कांकेर के ग्राम पुसवाड़ा सहित विकासखंड के नरहरपुर के ग्राम करप, सारवंडी, मावलीपारा, शामतरा, ठेमा, मासुलपानी, हटका चारामा और किशनपुरी के हाईस्कूल शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने आज के कार्यक्रम में जनपद पंचायत नरहरपुर से संबंधित लगभग 98 लाख 86 हजार रूपए के 27 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया, जिनमें आंगनबाड़ी भवन, सामुदायिक भवन आदि शामिल है। उन्होंने इसके अलावा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कांकेर संभाग से संबंधित सात निर्माण कार्यों का भी भूमि पूजन और लोकार्पण किया। समारोह में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री देवलाल दुग्गा, राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री महाबीर सिंह राठौर, विधायक भानुप्रतापपुर श्री ब्रम्हानंद नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री शिरो कोमरे सहित जिला पंचायत सदस्य श्री हीरा मरकाम और सरपंच दुधावा, श्यामा नेताम सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान तथा ग्रामीण उपस्थित थे।

क्रमांक-4083/स्वराज्य
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031