समाज सेवी संगठन राज्य शासन के कर्मचारियों के बच्चों को छात्रवृत्ति देगा
रायपुर 6 दिसंबर 2010
राज्य शासन के कर्मचारियों के बच्चों के लिए नई दिल्ली स्थित समाज सेवी संगठन ट्रस्ट सेंटर फॉर ट्रांसफार्मिंग इंडिया द्वारा छात्रवृत्ति देने की योजना प्रारंभ की जा रही है। यह छात्रवृत्ति कक्षा 3 से कक्षा 12 वीं के ऐसे उत्कृष्ट विद्यार्थियों के लिए है जो पढ़ाई के अलावा अन्य सांस्कृतिक और खेलकूद की गतिविधियों में भाग लेते हैं। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में विद्यार्थी के गत दो वर्षों की कक्षा के रिपोर्ट कार्ड, जन्म तिथि प्रमाण पत्र एवं अन्य सांस्कृतिक, खेलकूद की गतिविधियों के प्रमाणपत्र सहित प्रेषित किया जाना है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में सभी विभागों को सूचित किया गया है।
निर्धारित आवेदन पत्र सुश्री रमनदीप कौर, सेंटर फॉर ट्रांसफार्मिंग इंडिया 50-इ चौथी मंजिल, हौज खास विलेज, नई दिल्ली 110016 में या ई-मेल तंउंदकममचएांनत/बजिप.दहवण्बवउ में भेजे जा सकते हैं। इस ट्रस्ट द्वारा पूर्व में केन्द्रीय शासन के कर्मचारियों के बच्चों के लिए भी छात्रवृत्ति कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है।

क्रमांक-4095/हर्षा