लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार अन्य समाचार मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात

What
When Dec 12, 2011
from 06:30 PM to 06:30 PM
Add event to calendar vCal
iCal

पंवार क्षत्रीय समाज के सम्मेलन में शामिल हुए मध्यप्रदेश के मंत्री

रायपुर, 12 दिसंबर 2011

4096-12.12.11छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से कल रात यहां उनके निवास पर मध्यप्रदेश के कृषि एवं सहकारिता मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने सौजन्य मुलाकात की। श्री बिसेन ने डॉ. रमन सिंह को मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ में उनके दूसरे कार्यकाल के प्रथम तीन वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने और चौथे वर्ष में प्रवेश की पूर्व संध्या पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री केदार कश्यप भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के मंत्री श्री बिसेन के नेतृत्व में पंवार क्षत्रीय समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने भी मुलाकात की ।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के सहकारिता मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन पंवार क्षत्रीय समाज के राज्य स्तरीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ आए थे। उन्होंने मुख्य अतिथि की आसंदी से सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश दोनों राज्यों के विकास में पंववार क्षत्रीय समाज का भी महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने पंवार समाज द्वारा किए जा रहे रचनात्मक कार्यो की सराहना करते हुए इन्हें अनुकरणीय बताया। उन्होंने बदलते समय के अनुरूप समाज में बदलाव की जरूरत पर भी बल दिया। चंगोराभांठा के सामाजिक भवन में आयोजित इस सम्मेलन में पंवार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री टी.डी.बिसेन की सहमति से पंवार क्षत्रीय समाज की छत्तीसगढ़ राज्य ईकाई और युवा संगठन का पुनर्गठन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों के अलावा कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का भी मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया।
सम्मेलन में श्री हरिकिशन बिसेन (दुर्ग-भिलाई) को छत्तीसगढ़ प्रदेश का अध्यक्ष तथा श्री अरूण बिसेन (रायपुर) को महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद की जवाबदारी श्री सुरेश पटले (कोरबा) श्री फनेन्द्र बिसेन (बिलासपुर) और श्री अजय चौधरी (दुर्ग) तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए श्री बी.एल.रहंगडाले (राजनांदगांव) का मनोनयन किया गया है। पंवार क्षत्रीय युवा संगठन में श्री दिलीप बिसेन को अध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार श्री प्रशांत बिसेन को उपाध्यक्ष, श्री संतोष ठाकुर को सचिव तथा श्री थानेश्वर बिसेन को कोषाध्यक्ष पद की जवाबदारी सौंपी गई है। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर श्री टी.डी.बिसेन से समाज की नवगठित ईकाई को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि संगठन में युवा लोगों के शामिल होने से सामाजिक कार्यों में और तेजी आएगी । इस अवसर पर संगठन के संरक्षक श्री आई.एल.पटेल और अध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह हरिनखेरे सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

क्रमांक-4096/पटेल

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031