बेरोजगार युवाओं को नि:शुल्क व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा
रायपुर, 30 अप्रैल 2011
शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक रायपुर द्वारा सामुदायिक विकास योजना के तहत रायपुर जिले के बेरोजगार युवाओं को कम अवधि का नि:शुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अन्तर्गत फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, हाऊस वायरिंग, मोटर वाईडिंग, रेफ्रीजरेटर, ए.सी. मरम्मत, ब्यूटीशियन एवं हेयर डे्रसिंग, कम्प्यूटर आपरेटर, डी.टी.पी., स्क्रीन प्रिंटिंग, एम्ब्रायडरी, वेल्डिंग एवं फ्रेब्रीकेशन, मशरूम कल्टीवेशन, बकरी पालन, जे.सी.बी. मशीन और हेवी व्हीकल (डम्पर) मरम्मत आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। रायपुर जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के युवा इस प्रशिक्षण में शामिल हो सकते हैं।
पॉलीटेक्निक कॉलेज के अधिकारियों ने बताया कि सामुदायिक विकास योजना के अन्तर्गत ऐसे व्यवसायों को रखा गया है, जिसके प्रशिक्षण के बाद युवा बेहतर स्वरोजगार स्थापित कर सकेंगे। प्रशिक्षण महिला पॉलीटेक्निक में सामुदायिक विकास योजना के तहत स्थापित मुख्य केन्द्र में दिया जाएगा। इसके साथ ही सामुदायिक विकास योजना के विस्तार केन्द्र आरंग और विकास केन्द्र हिरमी के ग्र्रामीण विकास केन्द्र में शीघ्र प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता कटिंग-टेलरिंग, वेल्डिंग, फ्रेब्रीकेशन, बकरी पालन और मशरूम कल्टीवेशन व्यवसाय में प्रशिक्षण के लिए आठवीं कक्षार् उत्तींण तथा अन्य व्यवसायों में प्रशिक्षण के लिए दसवीं कक्षार् उत्तींण होना आवश्यक है। आवेदन-पत्र संबंधित विस्तार केन्द्रों अथवा शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक, बैरन बाजार रायपुर के सामुदायिक विकास योजना कक्ष से कार्यालयीन दिवस में सवेरे 10.30 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्राप्त किये जा सकते हैं।

