लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार अन्य समाचार अधिकारियों की नवीन पदस्थापनाएं

अधिकारियों की नवीन पदस्थापनाएं

What
When May 02, 2011
from 05:35 PM to 05:35 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर 02 मई 2011

राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।
    सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय से जारी आदेश में श्री बी.एल.अग्रवाल, सदस्य राजस्व मंडल बिलासपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक सचिव सहकारिता के पद पर पदस्थ कर उन्हें गन्ना आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्री अग्रवाल द्वारा पदभार ग्रहण करने पर श्री डी.के.श्रीवास्तव केवल सचिव सहकारिता एवं गन्ना आयुक्त के प्रभार से मुक्त होंगे। श्री दुर्गेश चन्द्र मिश्रा, सचिव गृह विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक सदस्य राजस्व मंडल बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। श्री सोनमणि बोरा, कलेक्टर बिलासपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक संचालक खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण के पद पर पदस्थ कर उन्हें संयुक्त सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
    श्री अशोक कुमार अग्रवाल, कलेक्टर रायगढ़ को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक संचालक जनसम्पर्क के पद पर पदस्थ कर उन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रायपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्री रामसिंह ठाकुर, कलेक्टर दुर्ग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक कलेक्टर बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। सुश्री रीना बाबा साहेब कंगाले, संचालक, जनशक्ति नियोजन, प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान और संचालक, राज्य साक्षरता मिशन को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक कलेक्टर दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है। श्री अमित कटारिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रायपुर विकास प्राधिकरण एवं उप सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक कलेक्टर रायगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है।

क्रमांक-545/स्वराज्य



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031