छत्तीसगढ़ के आठ हजार से अधिक युवाओं को नये साल में मिलेगी नौकरियों की सौगात
राजधानी रायपुर में रोजगार मेले की तैयारी युध्द स्तर पर
विज्ञान महाविद्यालय परिसर में 4 जनवरी को लगेगा मेला
रोजगार कार्यालय में रविवार को भी आवेदन फार्मों का वितरण होगा
रोजगार एवं प्रशिक्षण संचालनालय के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि रोजगार मेले में तकनीकी पदों पर रायपुर जिले के युवाओं के साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों के उम्मीद्वार भी आवेदन कर सकते हैं। गैर तकनीकी पदों पर रायपुर जिले के उम्मीद्वारों को नियुक्ति दी जायेगी। रायपुर जिले के उम्मीद्वारों की सुविधा के लिये आवेदन फार्म रोजगार कार्यालय एवं सभी विकासखंड मुख्यालयों मे उपलब्ध कराये गये हैं। दो जनवरी रविवार को रोजगार कार्यालय रायपुर से आवेदन फार्म प्राप्त किये जा सकते हैं। तकनीकी पदों के लिये अन्य जिले के उम्मीद्वार संबंधित जिले के रोजगार कार्यालयों से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा मेला स्थल पर भी आवेदन फार्म उपलब्ध रहेगा।
तीन चरणों में होगा साक्षात्कार
अधिकारियों ने बताया कि रायपुर में होने वाले रोजगार मेले में युवाओं का साक्षात्कार तीन चरणों में लिया जायेगा। पहले और दूसरे चरण में गैर तकनीकी पदो ंके लिये साक्षात्कार होगा। पहले चरण का साक्षात्कार सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होगा। पहले चरण में रायपुर जिले के आठ विकासखंड रायपुर, अभनपुर, फिंगेश्वर आरंग, धरसींवा, सिमगा, पलारी, तिल्दा के उम्मीद्वार शामिल होंगे। इनके लिये पीले रंग का आवेदन पत्र निर्धारित है। दूसरे चरण का साक्षात्कार 11-30 बजे से 1-30 बजे तक लिया जायेगा।
दूसरे चरण में रायपुर जिले के भाटापारा, कसडोल, बलौदाबाजार, छुरा, बिलाईगढ़, गरियाबंद, मैनपुर, और देवभोग क्षेत्र के युवाओं का साक्षात्कार लिया जायेगा। इनके लिये हरे रंग के आवेदन पत्र निर्धारित किया गया है। साक्षात्कार के समय उम्मीद्वारों को आवश्यक दस्तावेज एवं फोटोग्राफ के साथ उपस्थित होना होगा। तीसरे चरण का साक्षात्कार तकनीकी पदो ंके लिये होगा। इस चरण में रायपुर जिले के समस्त विकासखंडों के उम्मीद्वारों के साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों के तकनीकी योग्यताधारी आवेदक हिस्सा लेंगे। इनके लिये गुलाबी रंग का आवेदन पत्र निर्धारित किया गया है। तीसरे चरण का साक्षात्कार दोपहर दो बजे से शाम 5 बजे तक का लिया जायेगा।
मेला स्थल पर 50 से अधिक स्टाल
रोजगार मेले में निजी कम्पनियों के 50 से अधिक स्टाल लगाये जा रहे हैं। आवेदक मेला स्थल पर पहुंचने के बाद अपनी योग्यता के अनुसार प्रतिष्ठान का चयन करेंगे। युवाओं को साक्षात्कार के सीमित अवसर दिये जायेंगे इसलिये उम्मीद्वारों को सलाह दी गई है कि वे कम्पनियों के चयन में सावधानी बरतें। गैर तकनीकी पदों के लिये साक्षात्कार परिणाम आवश्यकतानुसार उसी दिन मेला स्थल पर या अधिकतम सात दिनों में रोजगार कार्यालयों में चस्पा कर दिया जायेगा। इसके अलावा तकनीकी पदो ंके लिये कौशल परीक्षा भी निजी कम्पनियों द्वारा दस दिवस के भीतर आयोजित कर 30 जनवरी को अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया जायेगा। चयन परिणाम की जानकारी रोजगार कार्यालय के अलावा राज्य शासन की वेबसाइट ूण्बहण्दपबण्पद और ूण्तंपचनतण्हवअण्पद पर भी उपलब्ध रहेगी। कौशल परीक्षा की जानकारी साक्षात्कार के दौरान निजी कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा जानकारी दी जायेगी।
भर्ती के लिये रिक्त पद
अधिकारियों ने बताया कि प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड, गोगांव रायपुर - फिटर के 17 पद, वेल्डर के 12 पद, रिगर के 4 पद, और इंस्ट्रमेन्ट मैकेनिक के 8 पद इन सभी पदो ंके लिये आयु 25 वर्ष और अनुभव 3 से 5 वर्ष, सभी के लिये वेतनमान 9 से 11 हजार रूपये। सिटी मॉल रायपुर, सिविल इंजीनियर के 2 पद, योग्यता बी.ई. सिविल, अनुभव 6 वर्ष । इलेक्ट्रीकल इंजीनियर के 2 पद, योग्यता बी. ई. इलेक्ट्रीकल, अनुभव 6 वर्ष । असि. मैनजर टेक्निीकल एक पद, योग्यता डिप्लोमा, अनुभव 3 वर्ष । असिस्टेंट मैनेजर मार्केट एक पद, योग्यता एम.बी.ए. अनुभव 3 वर्ष । असि. मैनेजर एच.के. 2 पद, योग्यता आई. एच. एम., अनुभव 3 वर्ष, सुपरवाईजर एच.के. 3 पद, योग्यता आई.एच.एम., अनुभव 2 वर्ष। आफिस एक्सिक्यूटिव 3 पद, योग्यता ग्रेजुएट, अनुभव 2 वर्र्ष। रिशेप्सनीस्ट एक पद, योग्यता ग्रेजुएट, अनुभव 2 वर्ष ।
ऑरटैल कम्युनिकेशन लिमि. शंकर नगर रायपुर -सेल्स रिप्रसेन्टेटीव के 30 पद, योग्यता पोस्ट ग्रेजुएट, वेतन 4500 रूपये। टेक्निशियन्स 20 पद, योग्यता आई.टी.आई. इलेक्ट्रिकल, वेतन 6000 रूपये। जर्नलिस्ट के 10 पद, योग्यता पोस्ट ग्रेजुएट, वेतन नेगाशियेबल.। कलेक्टशन अस्टिैंट के 20 पद, योग्यता 10 वीं- 12ं वीं या अधिक, वेतन नेगोशियेबल। सिक्युरिटी पर्सनल के 10 पद, योग्यता पोस्ट ग्रेजुएट, सभी पदो ंके लिये आयु 18 वर्ष , वेतन नेगोशियेबल। युरेका फोर्ब्स लिमि.-67 आनंद नगर रायपुर में सी.एस.एस. के 30 पद, योग्यता 12 वीं या अधिक, वेतन फिक्स प्लस इंसेंटिव। युनिक स्ट्रक्चर्स एंड टॉवर्स लिमि उरला रायपुर में सुपरवाईजर (मेन साइट) के 8 पद, योग्यता समान फिल्ड में अनुभव, अनुभव 2-3 वर्ष । क्यू.सी.डी. इंचार्ज का एक पद, अनुभव 5 वर्ष । पर्चेस आफिसर (स्टील) का एक पद, समान फिल्ड में अनुभव 1-2 वर्ष। ग्रेजुएट टे्रनीस के 6 पद, योग्यता बी.एस.सी. (पी.सी.एम.) फे्रशर सभी के लिये वेतन एजपर स्टैण्डर्ड।
वासवानी इंडस्ट्रीज लिमिटेड सायकल पार्क बहेसर रोड सिलतरा - सोण्ड्र में वेल्डर और गैस कटर के 2-2 पद, योग्यता आई. टी. आई., वेतन 4500 रूपये। ट्रक ड्रायवर के 2 पद
तथा लोडर ड्रायवर के 2 पद, योग्यता 12 वीं और एच.एम.व्ही., वेतनमान 4500 रूपये। सिक्युरिटी गार्ड के 3 पद, योग्यता 12 वीं पास वेतन एजपर स्टेण्डर्ड तथा फिटर के 2 पद, योग्यता आई. टी. आई., आयु 25 से 40 वर्ष, ,वेतन 4500 रूपये। युनिवर्थ लिमि. उरला इंडस्ट्रियल एरिया ग्राम पोस्ट सरोना में मशीन आपरेटर टे्रनीस के 50 पद, योग्यता 8 वीं से 12 वीं पास, आयु 18 से 23 वर्ष, वेतन एसपर स्टेण्डर्ड। अंबुजा सिमेंट, युनिट भाटापारा पो. रावन तहसील बलौदाबाजार में सिस्टम. मैनेजर (ई एंड आर्ट) का एक पद, योग्यता बी. ई. इंडस्ट्रीज, आयु 40 से 45 वर्ष, अनुभव 12-15। चार्ज हैण्ड (इलेक्ट्रीकल) के 2 पद, योग्यता-आई. टी. आई. इलेक्ट्रिकल, आयु 30-40 वर्ष , अनुभव टैक्निशयन में 10-15 वर्ष या 2-3 वर्ष चार्जहैंड। डि.सि. मैनेजर का एक पद, योग्यता-बी.ई. इण्ड इंजीनियरिंग आयु 35-40 वर्ष अनुभव 6-10 वर्ष । सि. मैनेजर (माईंस) बी.ई.माईंस आयु 41-45 वर्ष, अनुभव 10-12 वर्ष और इंजीनियर (प्रोडक्शन) के 2 पद हेतु योग्यता-बी.ई./डिप्लोमा आयु 30-45 वर्ष अनुभव 10-12 वर्ष सभी पदो ंके वेतनमान स्टेण्डर्ड।
शिव शक्ति प्लांटेक प्रथम तल, सिंग मोटर्स बिल्डिंग, एक्सिस बैंक के पास बिलासपुर में सेल्स आफिसर के 100 पद, योग्यता-10 वीं या अधिक 22-23 वर्ष आयु, अनुभव एग्रीकल्चर, वेतन 5000 रूपये। नवभारत फयूल्स, रिंग रोड नं0-1 तेलीबांधा रायपुर सी.ए. का एक पद, योग्यता सी.ए. अनुभव 1-4 वर्ष , वेतन 20 से 30 हजार रूपये, माइनिंग इंजीनियर का एक पद योग्यता माइनिंग इंजीनियरिंग, अनुभव 1-4 वर्ष , वेतन 15 से 30 हजार और बी.एस.सी. केमिस्ट का एक पद योग्यता-बीएससी (केमिस्ट अनुभव 9-11 वर्ष, वेतन 5 से 10 हजार रूपये।
शारदा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड के पॉवर प्लांट डिवीजन में असि. मैनेजर (बायलर) और असि. मैनेजर (टर्बाठन) का एक-एक पद, योग्यता बी.ई. मकेनिकल, अनुभव 9-11 वर्ष वेतनमान 22 से 35 हजार रूपये। इंजीनियर (बायलर) के 2 पद, योग्यता-बीई मेकेनिकल, अनुभव 5-7 वर्ष, वेतन 18 से 24 हजार रूपये। असि. इंजीनियर के दो पद, योग्यता-बीई डिप्लोमा, अनुभव 3 से 5 वर्ष,वेतन 12 से 19 हजार रूपये। जुनियर इंजीनियर टर्बाइन का एक पद योग्यता-डिप्लोमा अनुभव 1-4 वर्ष वेतन वेतन 10 से 17 हजार रूपये। असि. फोरमेन (एच.आर.व्ही. बॉयलर) के 2 पद योग्यता-फिटर अनुभव 10-15 वर्ष, वेतन 12 से 18 हजार रूपये, असि. फोरमेन (युटीलिटी) का एक पद, योग्यता-आई.टी.आई. फिटर, अनुभव 10-15 वर्ष वेतन 12 से 18 हजार रूपये। बॉयलर अटेण्डेंट और टर्बाठन अटेण्डेंट का 1-1 पद, योग्यता-अनुभव 5 से 8 वर्ष, वेतनमान 7 से 13 हजार रूपये, योग्यता सर्टिफिकेट (प्रथम और आई.टी.आई. फिटर।
स्टील डिवीजन में इंजीनियर (ई. एंड आई) और इंजीनियर (प्रोसेस) का 1-1 पद, योग्यता बी.ई.इ. एंड आई/बी.ई.मेटलर्जी, अनुभव 5 से 7 वर्ष, वेतनमान 18 से 28 हजार रूपये। फोरमेन का एक पद, योग्यता-आई.टी.आई. फीटर, अनुभव 15-20 वर्ष,वेतन 18 से 28 हजार रूपये। टेक्नीशियन्स (ई.एंड आई.) का 2 पद, योग्यता-आई.टी.आई. इंस्ट्रू, अनुभव 5-8 वर्ष,वेतन 7 से 13 हजार रूपये। मेल्टर-3, फिटर-1 और ऑपरेटर-2 पद, योग्यता आई.टी.आई.फिटर, अनुभव 5-8 वर्ष, वेतन 7 से 13 हजार रूपये। असिस्टेंट फिटर का एक पद, योग्यता-आई.टी.आई. फिटर, अनुभव 3 से 5 वर्ष, वेतन 6 से 10 हजार रूपये। सिड डिवीजन में डिप्टी मेनेजर (क्यू.सी.) का एक पद, योग्यता-एमएससी (पी.सी.एम), अनुभव 10-15 वर्ष,वेतन 27 से 40 हजार रूपये। ब्रुक ऑपरेटर का एक पद, योग्यता-आई.टी.आई. फिटर, 5-8 वर्ष अनुभव, वेतन 7 से 13 हजार रूपये । टेक्नीशियन (इंट.) का एक पद, योग्यता-आई.टी.आई इंस्टू. अनुभव 5-8 वर्ष , वेतन 7-13 हजार रूपये। लाजिस्टिक डिवीजन में डिप्टी मैनेजर (एल.जी.) का एक पद हेतु योग्यता-एमबीए/डिप्लोमा अनुभव 10-15 वर्ष वेतन 27-40 हजार रूपये।
फेरा एलॉय डिवीजन में इजीनियर का एक पद, योग्यता-बर्ी.ई. इलेक्ट्रिकल, अनुभव 5-7 वर्ष, वेतन 18 - 28 हजार रूपये। टेक्नीशियन (ई.एंड आई.) के 2 पद, योग्यता-आई.टी.आई. इलेक्ट्रीकल, अनुभव 5-8 वर्ष वेतन 7-13 हजार रूपये। सीनियर टेक्नीशियन का एक पद
योग्यता-आई.टी.आई, इलेक्ट्रिकल, अनुभव 8-10 वर्ष वेतन 1-15 हजार रूपये। टेक्नीकल असिसटेंट का 3 पद, योग्यता-बीएससी/आईटीआई, अनुभव 2-5 वर्ष, वेतन 7-10 हजार रूपये। फोरमेन का एक पद योग्यता-आईटीआई इलेक्ट्रिकल्स, अनुभव 15-20 वर्ष, वेतन 18 से 20 हजार रूपये। ब्रिक्स प्लांट डिवी. में इंजीनियर का एक पद योग्यता-बीई मेकेनिकल अनुभव 5-7 वर्ष, वेतन 18 से 28 हजार रूपये। ऑपरेटर (प्रोसेस) के 6 पद योग्यता-12 वीं या अधिक, अनुभव 5-8 वर्ष वेतन 7 से 13 हजार रूपये। कोल माइ्रंस डिवी. में फोरमेन (मैके.) का एक पद, योग्यता-आईटीआई फिटर, अनुभव 15-20 वर्ष वेतन वेतन 18 से 20 हजार रूपये। सीनियर टेक्नीशियन का एक पद, योग्यता-आई.टी.आर्इ. इंस्ट्रू, अनुभव 8-10 वर्ष, वेतन 10-15 हजार रूपये। फिटर का एक पद योग्यता-आई.टी.आर्इ. फिटर अनुभव 5-8 वर्ष वेतन 7 से 13 हजार रूपये। वेटब्रिज ऑपरेटर का 4 पद, योग्यता-बी.ए./बी.काम./बी.एससी., अनुभव 3-5 वर्ष, वेतन 6 से 10 हजार रूपये।
पैलेट प्लांट डिवीजन में क्रशर ऑपरेटर का 4 पद, योग्यता-आई.टी.आई. फिटर, अनुभव 5-8 वर्ष , वेतन 7 से 13 हजार रूपये। ऑपरेटर का 5 पद, योग्यता-12 वीं या अधिक, अनुभव 5-8 वर्ष , वेतन 7 से 13 हजार रूपये। सीनियर फिटर का एक पद, योग्यता-आई.टी.आर्इ. फिटर अनुभव 8-10 वर्ष, वेतन 10 से 15 हजार रूपये। फोरमेन का एक पद, योग्यता-बी.एससी./आई.टी.आर्इ., अनुभव 15-20 वर्ष, वेतन 18 से 20 हजार रूपये। फिटर मैकेनिक का 3 पद, योग्यता-आई.टी.आर्इ. फिटर, अनुभव 5-8 वर्ष , वेतन 7 से 13 हजार रूपये। ग्रेजुएट इंजीनियर.टे्रनीस (फेरो डिवी) (ईएंडआई) का एक पद, योग्यता ग्रेजुएट इंजीनियर (सिडडिवी) टे्रनीज का एक पद, योग्यता ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनीज (पावर प्लांट डिवीजन) का 2 पद ग्रेजुएट इंजी. ट्रेनीज (पैलेट डिवीजन) का 3 पद योग्यता बी.ई.मकेनिकल। ग्रेजुएट इंजी. ट्रेनीज (स्टील डिवी) टे्रनीस का 2 पद और ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनीज (ई.एंड.एम.) का 3 पद योग्यता बी. ई. इलेक्ट्रिकल।
एस. के. एस. इस्पात पॉवर लिमिटेड फेस-2, 18 माईल स्टोन, सिलतरा रायपुर में - बी.ई. मेकेनिक्स (टे्रनीस) का 3 पद योग्यता-बी.ई. मेकेनिकल आयु 20 - 29 वर्ष, बी.ई. इलेक्ट्रिकल ट्रेलीज का 2 पद योग्यता-बी. ई. इलेक्ट्रीकल, आयु 18 से 25 वर्ष, बी.ई. मैटलर्जी का 2 पद योग्यता-बी.ई. मेटलर्जी, आयु 18-25 वर्ष,तीनों हेतु वेतन 6 से 8 हजार रूपये। डिप्लोमा मैकेनिक्स का 4 पद योग्यता-डिप्लोमा मैकेनिक्स, आयु 18 से 22 वर्ष, वेतन 5 से 6500 रूपये। इलेक्ट्रीशियन का दो पद योग्यता-डिप्लोमा इलेक्ट्रीकल आयु 18-22 वर्ष, मेटलर्जी का 2 पद योग्यता डिलोमा मेटलर्जी दोनों का वेतन 5 से 6500 रूपये। फिटर टे्रनीस का 4 पद, योग्यता आईटीआई फिटर,। इलेक्ट्रशियन टे्रनीस का 4 पद योग्यता आईटीआई., ऑटोमोबाईल, टैक्नीशियन का 2 पद, योग्यता आईटीआई ऑटोमोबाईल, और वेल्डर का दो पद योग्यता आई.टी.आर्इ., वेल्डर एवं प्लंबर का एक पद, सभी के लिये आयु 20- 25 वर्ष वेतन सभी के लिये 4 से 4500 रूपये। सिनियर मैनेजर/एजीएम (वाटर रिर्सोसेस) का एक-एक पद, सिनियर मैनेजर/ए.जी.एम. (रेल्वे) योग्यता 12 वीं या ग्रेजुएट, संबंधित क्षेत्र में 10 से 12 वर्ष का अनुभव वेतन 25 से 45 हजार रूपये। सीनियर मैनेजर/ए.जी.एम. (कार्पोरेशन अफेयर्स) का एक पद (लैण्ड) का एक पद, योग्यता ग्रेजुएट/पो. ग्रेजुएट, अनुभव 5 से 7 वर्ष । लैंड चैक (पतवार), वेतन 30 से 40 हजार रूपये।
मैनेजर सिनियर मैनेजर (जियोलॉजी) का एक पद योग्यता-डिप्लोमा/डिग्री इन जियोलॉजी, अनुभव 5 से 7 वर्ष ,वेतन 30 से 40 हजार रूपये। सिनियर मैनेजर (माईंस) का एक पद योग्यता-डिप्लोमा/डिग्री इन माईंस, अनुभव 5 से 7 वर्ष वेतन 30 से 40 हजार रूपये। स्टेनो का एक पद योग्यता-8-9 वर्ष शासकीय विभाग का अनुभव, वेतन 8 से 20 हजार रूपये। जी.एम./असिस्टेंट मैनेजर/डिप्टी मैनेजर कार्पोरेशन अफेयर्ष एक पद, योग्यता-15-20 वर्ष अनुभव 5-7 वर्ष अनुभव 5 से 7 वर्ष । ए.जी.एम. (लाईसन) का एक पद, अनुभव सी.एस.र्इ.बी.रिटायर्ड वेतन 25 से 45 हजार रूपये। जी.एम./असि.मेके. माइंस एक पद, योग्यता डिग्री इन माइंस अनुभव 15-20 वर्ष, वेतन 20 से 60 हजार रूपये ए.जी.एम. (वाटर रिसोर्सेस) का एक पद डब्ल्यू. आर. डी. रिटायर्ड वेतन 25 से 45 हजार रूपये। ए.जी.एम. (रेल्वे) का एक पद, रेल्वे रिटायर्ड, वेतन 25 से 45 हजार रूपये। असिस्टेंट मैनेजर/डिप्टी मैनेजर (लैण्ड) का एक पद, योग्यता ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट अनुभव 8-10 वर्ष, वेतन 20 से 30 हजार रूपये।
माईनिंग सर्वेयर का एक पद, योग्यता डिप्लोमा/डिग्री इन माईंस अनुभव 5-7 वर्ष वेतन 10 से 25 हजार रूपये। मैनेजर (एच.आर. एंड एडमिनिस्ट्रेशन) का एक पद योग्यता ग्रेजुएट/एम.बी.ए. (एच.आर.), अनुभव 10-12 वर्ष,वेतन 30 से 40 हजार रूपये। अकाउंट ऑफिसर का एक पद योग्यता बी.कॉम./एम.कॉम. अनुभव 5-7 वर्ष, वेतन 10 से 35 हजार रूपये। कम्प्यूटर ऑपरेटर कम स्टेनो का एक पद, योग्यता ग्रेजुएट अनुभव 8-10 वर्ष,वेतन 10 से 20 हजार रूपये। ए.जी.एम. (लाईसन) का एक पद, योग्यता सेनि. सी.एस.ई.बी.-सी.एस., वेतन 25 से 45 हजार रूपये। ए.जी.एम. (वाटर रिसोर्सेस) का एक पद सेवानिवृत वाटर रिसोर्स डिपार्टमेंट .-. वेतन 25 से 45 हजार रूपये। ए.जी.एम. (रेल्वे) का एक पद से.नि. रेल्वे डीआरएम, वेतन 25 से 45 हजार रूपये। मैनेजर (कार्पोरेशन अफेयर्स) का एक पद, योग्यता-ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट अनुभव 10-12 वर्ष, वेतन 20 से 30 हजार रूपये। अकाउंट आफिसर का एक पद, योग्यता बी.काम./एम.काम. अनुभव 5-7 वर्ष वेतन 10 से 25 हजार रूपये। आफिसर (एच.आर. एंड एड) का एक पद, योग्यता-ग्रेजुएट/एम.बी.ए. (एच.आर.), अनुभव 5-7 वर्ष वेतन 10 से 20 हजार रूपये और कम्प्यूटर ऑपरेटर कम स्टेनो का एक पद, योग्यता ग्रेजुएट अनुभव 8-10 वर्ष वेत 8 से 20 हजार रूपये।
एम. एस. सिक्यिूरिटीज एण्ड विजलेंस सर्विस रायपुर , सिक्यूरिटी आफिसर के दो पद , योग्यता ग्रेजुएट, अनुभव पांच वर्ष वेतन 12 से 16 हजार रूपये। असिस्टेंट सिक्यूरिटी आफिसर तीन पद योग्यता ग्रेजुएट, अनुभव पांच वर्ष, 10 से 14 हजार । सिक्यूरिटी सुपरवाइजर के पांच पद, योग्यता 12 वीं, अनुभव दो वर्ष, वेतन 6 से 7 हजार रूपये। सिक्यूरिटी गार्ड के 100 पद, योग्यता 10 वीं पास, वेतन पांच हजार से 6 हजार 8 सौ रूपये तक। जायसवाल निको इंडस्ट्रीज लिमिटेड सिलतरा रायपुर - टे्रनी आपरेटर /केमिस्ट के 6 पद, योग्यता बी.एस.सी. (पी.सी.एम.) वेतन 6 हजार 797 रूपये। फेकल्टी इंग्लिश एक पद, योग्यता एम.ए. इंग्लिश बी.एड. अनुभव तीन से पांच वर्ष, वेतन 8 हजार रूपये। मेन पुलपिट आपरेटर के तीन पद, योग्यता बी.एससी. डिप्लोमा इंजीनियर, अनुभव तीन से पांच वर्ष, वेतन 14 हजार रूपये। पुलपिट आपरेटर के तीन पद , योग्यता बी.एसी., डिप्लोमा इंजीनियर, अनुभव तीन से पांच वर्ष, वेतन 14 हजार रूपये। मोल्ड आपरेटर दो पद,, योग्यता-एल.आर.एफ. आपरेटर दो पद, ई.ए.एफ. आपरेटर दो पद, गेगा आपरेटर दो पद, आर.एच.एफ. आपरेटर तीन पद, फिटर रोलिंग मिल आपरेटर तीन पद, इन सभी पदो ंके लिये योग्यता आई.टी.आई., अनुभव तीन से पांच वर्ष , वेतन 9 हजार रूपये। इंस्ट्रूमेंट टेक्नीशियन पांच पद, योग्यता आई.टी.आई. इलेक्ट्रानिक्स, अनुभव तीन से पांच वर्ष, वेतन 9 हजार रूपये।
आई. एस.एस.ग्रुप मुम्बई - हाऊसमेन के दो हजार पद, वेतन 5 हजार 450 रूपये। सिक्यूरिटी गार्ड के 18 सौ पद, योग्यता 10 वीं पास, वेतन 6 हजार 600 रूपये। टेक्नीशियन के 150 पद, योग्यता 10 वीं पास, वेतन 5 हजार 450 रूपये। वार्ड व्वाय के 60 पद, वेतन 3 हजार 800 रूपये। पेन्ट्री व्वाय के दस पद, वेतन 3 हजार 800 रूपये। छत्तीसगढ़ जूट इंडस्ट्रीज यूनिट आफ बजरंग जूट मिल भनपुरी रायपुर - साफ्टनर के 18 पद, कार्डिंग के 84 पद, ड्राइंग के 40 पद, स्पाईनिंग के 114 पद, कोप वाईडिंग के 40 पद, स्पूल वाईंडिंग के 38 पद, इन पदो ंके लिये योग्यता 10 वीं, आयू 18 से 30 वर्ष।, छत्तीसगढ़ पिंटर्स एसोसियेशन एम.जी. रोड रायपुर - हेल्पर टू मशीन रूम के 33 पद, योग्यता 10 वी और 12वीं, वेतन मानदेय 2 हजार 500 रूपये। कम्प्यूटर आपरेटर के 4 पद योग्यता 12 कम्प्यूटर कोर्स कोरल, वेतन मानदेय 2 हजार 500 रूपये।
आई. सी. आई. लाईफ इंश्योरेस कम्पनी लिमिटेड लालगंगा शापिंग माल रायपुर -एडवाइजर 200 पद, योग्यता 12 वीं या अधिक, वेतन- कमीशन बेस्ड। एम.जी.एम.आई.इंस्टी.5 विधानसभा रोड रायपुर - पेशेंट कन्सोलर्स के 4 पद, योग्यता 12 वीं डिेग्री, आयु 20-30 वर्ष, वेतन कमीशन बेस्ड। आऊट रिव कार्डिनेटर का एक पद, योग्यता 12 वीं/डिग्री (विज्ञान ग्रेजु.), औप्थामाईक नर्स के 3 पद, योग्यता 12 वीं/बी.एस.सी., स्टोर इंचार्ज का एक पद योग्यता बी.एस.सी., ड्रायवर का एक पद योग्यता 8 वी/10 वी/लायसेंस सहित, इन सभी पदाें ंके लिये आयु सीमा 20 से 30 वर्ष और वेतनमान सभी के लिये 3000 रूपये और ड्रायवर का वेतन न्यूनतम 3000 हजार रूपये। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, हिरमी सीमेंट वक्र्स, गोविद निवास गुरूद्वारा रोड श्याम नगर रायपुर - बी.ओ.ई. इंजीनियर्स के दो पद, योग्यता बी.ई.मेकेनिकल, बी.ओ.ई. सर्टिफिकेट, आयु 26 से 32 वर्ष, अनुभव 6 वर्ष और वेतनमान साढे पांच लाख रूपये, भारती वालमोर्ट गुड़ेगांव हरियाणा - में टीम मेंम्बर्स के 225 पद, योग्यता आठवीं पास, वेतन 4800 रूपये। ए. एस. के. जाब इन एम.आई.जी.डी. 21, शैलेन्द्र नगर रायपुर में टेली ऑपरेटर के 500 पद, योग्यता स्नातक, वेतनमन तीन हजार रूपये। कम्प्यूटर आपरेटर के 400 पद, योग्यता स्नातक, वेतनमान 3000 रूपये, आफिस ब्वाय के 500 पद, योग्यता 10 वीं पास वेतन 2000 रूपये। मार्केटिंग के 500 पद, योग्यता 12 वीं पास वेतन 3000 रूपये। नवा किसान बायो प्लानटिंक लिम. में डिविजनल सेल्स मैनेजर (सेल्स एक्सक्युटिव) के 50 पद, योग्यता 12 वीं से ऊपर, आयु 19 से 30 वर्ष और वेतनमान 4800/- कमीशन सहित होगा।
मेला स्थल पर दाल-भात केन्द्र भी
रायपुर के कलेक्टर डॉ. रोहित यादव ने बताया कि मेला स्थल पर बेरोजगारों की सुविधा के लिये चार दाल-भात केन्द्र स्थापित किये जायेंगे। मेला आयोजन के लिये नोडल अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अंकित आंनद को बनाया गया है। मेला स्थल पर पुलिस बल पर्याप्त संख्या में तैनात रहेगा। नगर निगम रायपुर द्वारा मैदान की साफ सफाई, पेयजल, फायर ब्रिगेड एवं अस्थायी शौचालय की व्यवस्था की जायेगी। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा एम्बुलेंस, पैरा मेडिकल स्टाफ एवं चिकित्सकों की व्यवस्था की जायेगी। लोक निर्माण विभाग को मंच एवं बेंरीकेटिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
क्रमांक-5455/कुशराम

