श्री राजीव श्रीवास्तव को पुलिस महानिरीक्षक नक्सल ऑपरेशन का दायित्व
रायपुर 02 मई 2011
राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री राजीव श्रीवास्तव को पुलिस महानिरीक्षक, नक्सल ऑपरेशन, पुलिस मुख्यालय रायपुर के पद पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ किया है। गृह (पुलिस) विभाग ने आज यहां मंत्रालय से यह आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार श्री राजीव श्रीवास्तव द्वारा पदभार ग्रहण करने के बाद श्री राजेश मिश्रा पुलिस महानिरीक्षक नक्सल ऑपरेशन के पद से भार मुक्त होंगे।
क्रमांक-547/स्वराज्य

