सरगुजा विकास प्राधिकरण से 52 कार्यों के लिए 189 लाख रूपए स्वीकृत
रायपुर, 02 जनवरी 2011
मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष, सरगुजा एवं उत्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण डॉ. रमन सिंह के द्वारा जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर प्राधिकरण मद से 52 विभिन्न विकास कार्यों के लिए एक करोड़ 89 लाख 26 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन स्वीकृत कार्यों में से सरगुजा में नौ कार्यों के लिए 46.49 लाख रूपये तथा जशपुर जिले में तीन कार्यों के लिए 15.98 लाख रूपये दिये गये हैं। इसी प्रकार कोरिया जिले में तीन कार्यों के लिए 4.50 लाख रूपये, रायगढ़ जिले में 13 कार्यों के लिए 23.96 लाख रूपये, बिलासपुर जिले में 10 कार्यों के लिए 35 लाख रूपये तथा कोरबा जिले में 14 कार्यों के लिए 63.33 लाख रूपये की मंजूरी प्रदान की गयी है।
सरगुजा जिले के अंबिकापुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मेण्ड्राकला में सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण के लिए तीन लाख रूपए तथा ग्राम पंचायत चिताबहार में मुरमीकरण कार्य के लिए एक लाख रूपये स्वीकृत किये गये हैं। अंबिकापुर विकासखण्ड के ही ग्राम पंचायत भिटठीकला में सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण के लिए 4.50 लाख रूपये तथा ग्राम पंचायत रामपुर में सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण के लिए पांच लाख रूपए मंजूर किये गये हैं। भैयाथान विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सोनपुर के मियापारा से जूनापारा पहुंच मार्ग पर पुलिया निर्माण के लिए 5.99 लाख रूपये, लखनपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बगदर्री के गुमगराखुर्द बस्ती में सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण के लिए 6 लाख रूपये दिये गये हैं। सीतापुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गुतरमा में बस स्टैण्ड से मंदिर तक सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण के लिए छह लाख रूपये तथा ओमप्रकाश घर से पटेल घर तक सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण के लिए पांच लाख रूपये स्वीकृत किये गये हैं। मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत चिडापारा के देउरदेव स्थान पर अहाता निर्माण के लिए 10 लाख मंजूर किये गये हैं।
जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बरांगजोर में आर.सी.सी पुलिया निर्माण के लिए छह लाख रूपये तथा जशपुर विकासखंड के ग्राम रायकोनापाठ ग्राम पंचायत रेंगोला में सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण्ा के लिए 4.99 लाख रूपये एवं जशपुर विकासखंड के ही ग्राम पंचायत कनमोरा ग्राम जबला टुकूकोना में सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण के लिए 4.99 लाख दिये गये हैं। कोरिया जिले के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ ग्राम व ग्राम पंचायत सिरौली, डंगौरा तथा परसगढ़ी में चबूतरा सह शेड निर्माण के लिए 1.50 लाख के मान से कुल 4.50 लाख मंजूर किये गये हैं।
रायगढ़ जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंचायत केरसई में सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण के लिए छह लाख रूपये दिये गये हैं। खरसिया विकासखंड के ग्राम रसियामुड़ा, ब्रम्हानपाली, पामगढ़, लोधिया, रानीसागर, मौहापाली, कोठीकुंड़ा तथा ग्राम डोमनारा में सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए कुल छह लाख 23 हजार रूपये मंजूर किये गये हैं। खरसिया विकासखंड के ही ग्राम चारापारा व औरदा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए क्रमश: 3.15-3.15 लाख रूपये दिये गये हैं। ग्राम भागोडीह के प्राथमिक शाला में अहाता निर्माण के लिए 1.56 लाख रूपये तथा ग्राम नवापारा (पश्चिम) के माध्यमिक शाला में अहाता निर्माण के लिए 3.86 लाख रूपये स्वीकृत किये गये हैं।बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत दर्री, बांधा, पाली, खरगहना ग्राम पंचायत डोमपुर के ग्राम जोगीपुर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए चार लाख के मान से कुल 20 लाख रूपये मंजूर किये गये हैं। तखतपुर विकासखंड के ही ग्राम पंचायत दर्री ग्राम खटोल, ग्राम पंचायत गर्मजू के ग्राम टिगीपुर ग्राम पंचायत भीमपुर के ग्राम कठमुड़ा माल, ग्राम पंचायत जूनापारा के ग्राम कठमुड़ा रैयत तथा ग्राम व ग्राम पंचायत दर्री में सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण के लिए तीन लाख रूपये के मान से 15 लाख रूपये दिये गये हैं।
कोरबा जिले के पोड़ीउपरोडा विकासखंड के ग्राम पंचायत जल्के, कर्री व सुतर्रा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 3.50 लाख के मान से कुल 10.50 लाख मंजूर किये गये हैं। पोंडीउपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत पुटीपखना में सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए एक लाख रूपये स्वीकृत किये गये हैं। इसी प्रकार से कटघोरा विकासखंड के वार्ड क्रमांक एक छिर्रा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए पांच लाख रूपये दिये गये हैं। पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत अलगीडांड के प्राथमिक शाला बगधरीडांड में अहाता निर्माण के लिए 5.65 लाख रूपये तथा ग्राम पंचायत मादन के माध्यमिक शाला में अहाता निर्माण के लिए 5.65 लाख रूपये मंजूर किये गये हैं। पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत बतरा ग्राम कुभीपानी के प्राथमिक शाला में अहाता निर्माण के लिए 4.82 लाख रूपये, ग्राम व ग्राम पंचायत सैला के पूर्व माध्यमिक शाला में अहाता निर्माण के लिए 2.75 लाख रूपये, ग्राम पंचायत ईरफ ग्राम दादरपारा के प्राथमिक शाला में अहाता निर्माण के लिए 4.15 लाख रूपये, ग्राम पंचायत करतली के ग्राम बहरीपानी के प्राथमिक शाला में अहाता निर्माण के लिए 4.70 लाख रूपये तथा ग्राम पंचायत दमिया के ग्राम रंगोले के प्राथमिक शाला में अहाता निर्माण के लिए 5.15 लाख रूपये दिये गये हैं। पाली विकासखंड के ही ग्राम पंचायत बकसाही ग्राम चेपा तथा ग्राम पंचायत कपोट के ग्राम कुर्मीपारा में नाली निर्माण के लिए क्रमश: 4.98-4.98 लाख रूपये मंजूर किये गये हैं।

