श्री टी. राधाकृष्णन होंगे अपर मुख्य सचिव जनशिकायत निवारण विभाग
रायपुर 02 मई 2011
राज्य सरकार ने श्री टी. राधाकृष्णन, महानिदेशक राज्य प्रशासन अकादमी को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक अपर मुख्य सचिव, जनशिकायत निवारण विभाग के पद पर पदस्थ किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज शाम यहां मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी किया गया। आदेश में श्री राधाकृष्णन को महानिदेशक राज्य प्रशासन अकादमी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। श्री राधाकृष्णन द्वारा कार्य भार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम 2007 के नियम 09 के तहत अपर मुख्य सचिव के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के मुख्य सचिव वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया गया है।

