लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार अन्य समाचार नक्सल पीड़ित गांव तारलागुड़ा, भद्राकाली और पामेड़ में पहुंचा प्रशासन

नक्सल पीड़ित गांव तारलागुड़ा, भद्राकाली और पामेड़ में पहुंचा प्रशासन

What
When Jan 14, 2011
from 02:05 PM to 02:05 PM
Add event to calendar vCal
iCal

बेरोजगार युवक-युवतियों को मिलेगा रोजगारमूलक प्रशिक्षण

तारलागुड़ा और पामेड़ के अंधेरे घर सौर उर्जा से होंगे रौशन

    रायपुर, 14 जनवरी 2011

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल नक्सल पीड़ित जिलों में प्रशासन द्वारा आम जनता की विभिन्न समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बीजापुर जिले के कलेक्टर श्री रजत कुमार विभिन्न विभागीय अधिकारियों सहित बीते दिन आन्ध्रप्रदेश के सीमा से लगे भोपालपटनम विकासखण्ड के नक्सल पीड़ित गांव तारलागुड़ा, भद्राकाली और उसूर विकासखण्ड के गांव पामेड़ पहुंचे। कलेक्टर श्री रजत कुमार ने ग्रामीणों से रूबरू होकर जहां उनकी समस्याएं सुनीं वहीं उन्होंने उनकी मांगों पर विभिन्न विकास और निर्माण कार्यो की मौके पर ही स्वीकृति प्रदान करते हुए कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। जिला कलेक्टर ने क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार मूलक प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ ही तारलागुड़ा और पामेड़ में लोगों के अंधेरे घरों को सौर उर्जा से रोशन करने के निर्देश दिए।
        जिला कलेक्टर श्री रजत कुमार ने भोपालपट्टनम विकासखण्ड के ग्राम तारलागुड़ा में जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों की मांग पर गांव के सभी 176 मकानों में सौर ऊर्जा से विद्युतीकरण करने, एक किलोमीटर लम्बी सीमेंण्ट कांक्रीट सड़क का निर्माण और पांच डबरी निर्माण सहित 24 हितग्राहियों के भूमि समतलीकरण का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने तारलागुड़ा के नीचे पारा में हैण्डपम्प खनन करने, पंचायत भवन में दरी और फर्नीचर आदि क्रय करने के लिए मूलभूत मद से 25 हजार रूपए प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने तारलागुड़ा के 20 नवयुवकों को बीजापुर में राजमिस्त्री का प्रशिक्षण प्रदान करने को कहा है, ताकि राजमिस्त्री प्रषिक्षण के उपरान्त इन नवयुवकों को बीजापुर और भोपालपटनम में रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तारलागुड़ा में जीवनदीप समिति से आवष्यक फर्नीचर और अन्य सामग्री क्रय करने की स्वीकृति भी दी। ग्राम भद्राकाली में जनसंपर्क अभियान के दौरान कलेक्टर श्री रजत कुमार ने आश्रम शाला परिसर में सौलर लाईट लगाने के साथ ही हेंडपंप खनन और दो अतिरिक्त कक्षों का निर्माण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। शिक्षकों की कमी को देखते हुए उन्होंने आश्रम शाला में एक और शिक्षक पदस्थ करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को खेल सामग्रियों का वितरण भी किया। कलेक्टर ने भद्राकाली में उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए बन रहे भवन निर्माण कार्य का अवलोकन भी किया और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश निर्माण एजेंसी को दिए। उन्होने भद्राकाली में आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने के निर्देश भी दिए। उसूर विकासखण्ड के ग्राम पामेड़ में जनसंपर्क अभियान के दौरान कलेक्टर श्री रजत कुमार ने यहां स्थित सभी 130 आवासों में सौर लाईट लगाने और पेयजल हेतु एक हेंडपंप खनन की स्वीकृति प्रदान की। इस मौके पर कलेक्टर ने पामेड़ के बारहवी पास नवयुवक श्री पवन गनपत को मलेरिया वर्कर के पद पर नियुक्ति भी प्रदान की। साथ ही उन्होंने गांव की पांच युवतियों को सिलाई मशीन प्रदान कर उन्हें सिलाई का प्रशिक्षण देने को कहा। दसवी और बारहवी उत्तीर्ण नवयुवकों को उन्होंने गौ-सेवक और राजमिस्त्री का प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने को कहा है। कलेक्टर ने स्कूली बच्चों की मांग पर पामेड़ में उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं के संचालन के लिए राज्य शासन को प्रस्ताव भेजने को कहा। तेंदूपत्ता संग्राहकों को बैंक के माध्यम से बोनस राशि प्रदाय करने में हो रही असुविधा को देखते हुए कलेक्टर ने आन्ध्रप्रदेश के चेरला में स्थित आन्ध्रा बैंक में ग्रामीणों का खाता खोलकर बोनस राशि का भुगतान करने को कहा। श्री रजत कुमार ने पामेड़ में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदायगी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए वहां पदस्थ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. भंज और ग्रामीण चिकित्सक सहायक को तीन-तीन हजार रूपए प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर खेती-किसानी, वनोपज संग्रहण और उसकी बिक्री तथा समर्थन मूल्य की जा रही धान खरीदी की जानकारी ली। कलेक्टर ने ग्रामीणों को बच्चों को नियमित स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्रों में भेजने के लिए प्रेरित भी किया।  

क्रमांक-5705/पवन



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031