लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार अन्य समाचार छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों को एक बार फिर मिलेगा सुनहरा मौका: छठवां विशाल रोजगार मेला 31 जनवरी को

छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों को एक बार फिर मिलेगा सुनहरा मौका: छठवां विशाल रोजगार मेला 31 जनवरी को

What
When Jan 20, 2011
from 12:45 PM to 12:45 PM
Add event to calendar vCal
iCal

विगत पांच मेलों को भारी सफलता : ग्यारह हजार से अधिक युवाओं को मिली नौकरी 

आवेदन प्रारूप रोजगार कार्यालयों सहित वेबसाईट पर भी उपलब्ध

 

रायपुर 20 जनवरी 2011

    छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विशेष पहल पर रोजगार के लिए एक बार फिर सुनहरा मौका मिलने जा रहा है। स्थनीय युवाओं को निजी क्षेत्र की संस्थाओं में रोजगार के अधिक से अधिक अवसर दिलाने के लिए राज्य शासन द्वारा आयोजित किए जा रहे रोजगार मेलों को अब तक भारी उत्साहजनक सफलता मिली है। विगत एक वर्ष से भी कम समय में राज्य के पांच जिला मुख्यालयों में आयोजित किए जा चुके इन मेलों में ग्यारह हजार से अधिक बेरोजगारों को निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों में रोजगार दिलाया जा चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ये रोजगार मेले अब तक जांजगीर-चांपा, रायगढ़, दुर्ग, कवर्धा और रायपुर में सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं। पांचवा रोजगार मेला राजधानी रायपुर में इस महीने की चार तारीख को लगाया गया था। इसी कड़ी में छठवां विशाल रोजगार मेला इस माह की 31 तारीख को जिला मुख्यालय राजनांदगांव में आयोजित करने की तैयारी तेजी से की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के अनुसार राज्य शासन द्वारा प्रदेश के युवाओं को सरकारी तथा गैर सरकारी दोनों ही क्षेत्रों में रोजगार के व्यापक अवसर दिलाने के हर संभव प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की नवीन औद्योगिक नीति में भी स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने के विशेष प्रावधान किए गए हैं।
    जनशक्ति नियोजन विभाग से सम्बध्द रोजगार एवं प्रशिक्षण संचालनालय के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि इस मेले के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र (जिला रोजगार कार्यालय) राजनांदगांव को निजी क्षेत्र के नियोजकों से अब तक विभिन्न प्रकार के कार्यो के लिए तीन हजार 584 रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त हो चुकी है। रोजगार मेला राजनांदगांव के स्टेट हाई स्कूल परिसर में 31 जनवरी को सवेरे 8.30 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें तकनीकी श्रेणी के पदों के लिए प्रदेश के सभी जिलों के आवेदक उपस्थित होकर अपनी-अपनी योग्यता के अनुसार नियोजकों से सम्पर्क कर सकेंगे। गैर तकनीकी श्रेणी के पदों के लिए राजनांदगांव जिले के स्थानीय निवासी बेरोजगार युवाओं को अवसर मिलेगा।
    अधिकारियों ने बताया कि रोजगार मेले में आवेदक निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। राजनांदगांव जिले के आवेदकों के लिए आवेदन पत्र का प्रारूप जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र (जिला रोजगार कार्यालय) राजनांदगांव तथा जिले के सभी जनपद पंचायत कार्यालयों से शनिवार 29 जनवरी तक प्राप्त किया जा सकता है। अन्य जिलों के तकनीकी योग्यता धारक आवेदनकर्ता अपने-अपने जिलों के जिला रोजगार कार्यालयों से आवेदन पत्र का प्रारूप प्राप्त कर सकते हैं, अथवा रोजगार मेले के दिन 31 जनवरी को राजनांदगांव में भी मेला स्थल पर वे यह फार्म लेकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फार्म प्राप्त करने के लिए आवेदक को छत्तीसगढ़ के मूल निवासी प्रमाण्ा पत्र तथा रोजगार कार्यालय के जीवित पंजीयन कार्ड की मूल प्रति और अपना पासपोर्ट आकार का फोटो अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा। इच्छुक आवेदकों से यह भी कहा गया है कि वे अपनी शैक्षणिक योग्यताओं से संबंधित प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां और छाया प्रतियां अपने पासपोर्ट आकार के कम से कम दो फोटोग्राफ्स के साथ जरूर लेकर आएं।
    रोजगार मेले में आवेदकों को यह विकल्प उपलब्ध रहेगा कि वे अपने साक्षात्कार के लिए नियोजक संस्था का चयन स्वयं करें। याने कि उन्हें अपने मन पसंद रोजगार के लिए मन पसंद प्रतिष्ठान में आवेदन की सुविधा रहेगी। इसके लिए उन्हें रोजगार मेला स्थल पर प्रदर्शित सूचना पटल का अवलोकन कर अपनी योग्यता और प्रतिष्ठान द्वारा चाही गयी योग्यताओं का अवलोकन करना होगा। प्रत्येक आवेदक को सिर्फ प्रतिष्ठानों में साक्षात्कार का अवसर दिया जाएगा। इसलिए रोजगार एवं प्रशिक्षण संचालनालय के अधिकारियों ने इच्छुक आवेदकों को यह भी सलाह दी है कि वे साक्षात्कार देने के लिए प्रतिष्ठान के चयन के समय अपनी योग्यता के साथ-साथ अपने चयन की संभावनाओं पर विचार कर स्वविवेक से निर्णय लें। गैर तकनीकी श्रेणी के ऐसे पदों के लिए, जिनमें मेला तिथि के बाद अन्य किसी प्रकार की कौशल परीक्षा की जरूरत नहीं हैं, उनके परिणाम सात दिवस के बाद रोजगार कार्यालयों के सूचना पटल पर प्रदर्शित करने के प्रयास किए जाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि तकनीकी श्रेणी के ऐसे पदों के लिए जिनमें मेला तिथि के बाद कौशल परीक्षा आयोजन का निर्णय संबंधित नियोजक द्वारा लिया गया हो, उनके लिए कौशल परीक्षा की तारीख और परीक्षा स्थल की सूचना नियोजक की ओर से आवेदकों को दी जाएगी। आवेदकों को कौशल परीक्षा की जानकारी नियोजकों से मेला स्थल पर प्राप्त करनी होगी। नियोजकों से कहा गया है कि वे उन्हें कौशल परीक्षा की सूचना मेला स्थल पर देकर निर्धारित प्रारूप में उनके हस्ताक्षर भी प्राप्त कर लें।
    रोजगार एवं प्रशिक्षण संचालनालय के निर्देश पर आवेदकों की सुविधा के लिए रोजगार मेले के संभावित रिक्त पदों, आवेदन के नियमों और चयन परिणामों की जानकारी वेबसाईट पर प्रदर्शित की जाएगी। इच्छुक आवेदक विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन/सीजीएम्पलायमेंट (www.cg.nic.in/cgemployment) अथवा डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट राजनांदगांव डॉट जीओव्ही डॉट इन (www.rajnandgaon.gov.in) का अवलोकन किया जा सकता है। मेले से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय राजनांदगांव के उप संचालक से टेलीफोन नम्बर 07744-224123 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
छठवें रोजगार मेले के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव को अब तक निजी क्षेत्र के 18 नियोजकों से तीन हजार 584 रिक्त पदों की सूचना प्राप्त हो चुकी है। इनमें सुरक्षा गार्ड, वाहन चालक, सुरक्षा सुपरवाईजर, गनमेन, तकनीशियन, फीटर, इलेक्ट्रिशियन, लैब टेक्निशियन, क्रय अधिकारी, बीमा विक्रय कार्यकारी, कम्प्यूटर आपरेटर, वाणिज्य सहायक, आफिस बॉय, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर आदि से संबंधित पद शामिल हैं। सर्वाधिक साढ़े बारह सौ हाउसमेनो और ग्यारह सौ सुरक्षा गार्डो की भर्ती मुम्बई की एक निजी कम्पनी आई.एस.एस. इन्टीग्रेटेड फेसिलिटी सर्विसेस प्रायवेट लिमिटेड द्वारा की जाएगी। इन दोनों पदों के लिए कोई विशेष शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं हैं। हाउसमेन पद के लिए वेतन योग्यता के अनुसार और सुरक्षा गार्ड पद के लिए साढ़े चार हजार से 6600 रूपए तक देय होगा। इस कम्पनी द्वारा 60 तकनीशियनों, 50 यूटीलिटी बॉय और 20 पेन्ट्री बॉय की भी भर्ती की जाएगी। तकनीशियन पद के लिए दसवीं पास और आई.टी.आई. उत्तीर्ण होना जरूरी होगा। इस कम्पनी में शेष पदों के लिए किसी विशेष शैक्षणिक योग्यता की जरूरत नहीं हैं। इसी तरह अन्य कम्पनियों ने भी रिक्त पदों और उनसे संबंधित अपनी आवश्यकताओं की जानकारी दी है।

 क्रमांक-5780/स्वराज्य
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031