गणतंत्र दिवस पर सरकारी भवनों में होगी रौशनी
रायपुर, 20 जनवरी 2011
राज्य सरकार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आगामी 26 जनवरी को एक दिन के लिए प्रदेश के सभी शासकीय भवनों में रौशनी करने का निर्णय लिया है। इस पर होने वाला व्यय संबंधित प्रशासकीय विभाग अपने विभागीय बजट से वहन करेंगे। इस आशय का परिपत्र सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से सभी विभागाध्यक्षों, कमिश्नरों, कलेक्टरों और संबंधित अधिकारियों को जारी कर दिया गया है।
क्रमांक-5806/स्वराज्य

