लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार अन्य समाचार ग्राम पंचायत फूलपुर, बिशुनपुर और कंचनपुर के आम चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने कार्यक्रम जारी

ग्राम पंचायत फूलपुर, बिशुनपुर और कंचनपुर के आम चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने कार्यक्रम जारी

What
When Jan 27, 2011
from 08:55 PM to 08:55 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर 27 जनवरी 2011

    छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कोरिया जिले में बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत के अन्तर्गत ग्राम पंचायत फूलपुर, बिशुनपुर और कंचनपुर के आम चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार/पुनरीक्षित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी कोरिया को कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
    आयोग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि वर्तमान में नगरपालिका परिषद् शिवपुर-चरचा और बैकुण्ठपुर के क्षेत्रों का निर्धारण अंतिम रूप से कर लिया गया है, जिसमें फूलपुर, बिशुनपुर और कंचनपुर को सम्मिलित नहीं किया गया है। इन कारणों से तीनों ग्राम पंचायतों के रिक्त सरपंचों और पंचों का आम चुनाव कराया जाना है। तीनों ग्राम पंचायतों का आम चुनाव वर्ष 2004-05 में कराया गया था, जिसका कार्यकाल माह जनवरी 2010 में समाप्त हो चुका है। पत्र में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 14 के अनुसार पिछले निर्वाचन के समय तैयार की गयी मतदाता सूची तब तक प्रभावशील रहती है, जब तक कि उसे पुनरीक्षित नही कर दी जाएं। इसी संदर्भ में आगामी चुनाव के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची तैयार करने के लिए विधानसभा प्रचलित ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावली को प्रारंभिक प्रकाशन के लिए उपयोग में लाया जाए। अतएव एक जनवरी 2011 को संदर्भकाल की स्थिति में तीनों ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची तैयार/पुनरीक्षित किया जाना होगा।
     मतदाता सूची तैयार करने का कार्यक्रम इस प्रकार है- ग्राम पंचायत के मतदाता सूची तैयार करने के लिए रजिस्ट्रीकरण/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं कर्मचारियों की नियुक्ति आगामी 7 फरवरी सोमवार, विकासखण्डवार मतदाता सूचियां तहसीलदारों (सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों) को उपलब्ध कराना 9 फरवरी बुधवार, संबंधित ग्राम पंचायत के लिए मतदाता सूची की पूरक सूची को मूल मतदाता से यथास्थान जोड़ना एवं विलोपन सूची से विलोपित करना तथा प्रारंभिक मूल मतदाता सूची तैयार करना 15 फरवरी मंगलवार, ग्राम पंचायतों की प्रारंभिक मतदाता सूची में सम्मिलित वार्डों का मौके पर मिलान/सत्यापन कराना और सूची में आवश्यक संशोधन करना 21 फरवरी सोमवार, प्रारूप मतदाता सूची की पाण्डुलिपि मुद्रणार्थ उप जिला निर्वाचन अधिकारी (रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) को लौटाया जाना 22 फरवरी मंगलवार, विकासखण्डवार मुद्रित सूचियां प्राप्त करना एवं तहसीलदार को उपलब्ध कराना 3 मार्च गुरूवार और प्रचार-प्रसार कराना, विहित अधिकारी की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण 7 मार्च सोमवार निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करने का कार्यक्रम इस प्रकार है- सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन एवं दावे तथा आपत्ति करना 9 मार्च बुधवार, दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तारीख 19 मार्च शनिवार, दावे तथा आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तारीख 28 मार्च सोमवार, ग्राम पंचायतवार अनुपूरक सूचियां तैयार करना 29 मार्च मंगलवार, अनुपूरक सूचियों का मुद्रण 5 अप्रैल मंगलवार और मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 8 अप्रैल शुक्रवार निर्धारित किया गया है।     

क्रमांक-5947/काशी
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031