लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार अन्य समाचार पांच दिनों में रौशन हो गया गांव हरदी : साकार हो रही हैं मुख्यमंत्री की घोषणाएं

पांच दिनों में रौशन हो गया गांव हरदी : साकार हो रही हैं मुख्यमंत्री की घोषणाएं

What
When May 05, 2011
from 06:40 PM to 06:40 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 05 मई 2011

     महानदी के किनारे छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के गांव हरदी के लोग अब बेहद खुश हैं। उनके गांव में बिजली के खराब हो चुके ट्रांसफार्मर को बदल कर मुख्यमंत्री के निर्देश पर पांच दिन के भीतर प्रशासन द्वारा नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया गया है। इससे अब वहां सभी घरों में बिजली की आपूर्ति शुरू हो गई है और गांव भी रौशन होने लगा है।
    यह संभव हुआ है मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में पिछले माह आयोजित प्रदेश व्यापी दस  दिवसीय ग्राम सुराज अभियान के फलस्वरूप। उल्लेखनीय है कि इस अभियान के तहत प्रदेश के गांवों का हेलीकॉप्टर से अचानक दौरा करते हुए मुख्यमंत्री स्वयं 28 अप्रैल को हरदी में भी आकस्मिक रूप से पहुंचे थे, जहां तत्काल आयोजित ग्रामीणों चौपाल में उन्होंने लोगों की समस्याओें के बारे में पूरी जानकारी लेकर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। ग्रामीणों ने उन्हें बताया था कि गांव में बिजली का एक ट्रांसफार्मर पिछले कुछ दिनों से खराब है। इससे वहां बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
    मुख्यमंत्री ने उनकी इस समस्या को गम्भीरता से लिया और अधिकारियों को नया ट्रांसफार्मर लगवाने के निर्देश दिए। उनके निर्देशों पर अमल करते हुए छत्तीसगढ़ विद्युत कम्पनी द्वारा हरदी में नया ट्रांसफार्मर पांच दिन के भीतर लगा दिया गया। इस महीने की तीन तारीख को   वहां नये ट्रांसफार्मर की स्थापना की गई। अब लगभग तेरह सौ की आबादी वाला यह गांव रौशन होने लगा है।

क्रमांक-595/चन्द्राकर
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031