जनगणना 28 फरवरी तक :प्रगणकों के घर नहीं पहुंचने पर नियंत्रण कक्ष में सूचना दें
रायपुर 26 फरवरी 2011
जनगणना की जनसंख्या गणना का कार्य 28 फरवरी को पूरा होने जा रहा है। जनगणना अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि जिन घरों/परिवारों की गणना अभी तक नहीं हो पाई है वे कृपया निम्न टेलीफोन नंबरों में सूचित करें-
जनगणना कार्य निदेशालय रायपुर-1800 2335353, जिला जनगणना अधिकारी कलेक्टोरेट रायपुर-0771 2445822, नगर निगम रायपुर-0771 2532800 ।
घरों में रहने वाले किराएदारों की गणना भी अनिवार्य है। जनगणना के दौरान दी जानी वाली जानकारी गोपनीय रखी जाती है। सूचना के अधिकार के तहत भी यह जानकारी सार्वजनिक नही की जाती है। जनगणना का कार्य 28 फरवरी तक चलेगा। एक से पांच मार्च तक रिवीजन राउंड होगा। मार्च के अंतिम सप्ताह तक जनगणना के अनंतिम आंकड़ें जारी किए जाएंगे।

क्रमांक-6372/हर्षा