नारायणपुर जिले के एक सौ बेरोजगार युवा बनेंगे राजमिस्त्री
रायपुर, 03 मार्च 2011
राज्य शासन द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लोगों को आत्म निर्भर और स्वावलम्बी बनाने के लिए सार्थक कदम उठाए गए हैं। इन क्षेत्र के लोगों को स्व-रोजगार से जोड़ने के लिए उन्हें राजमिस्त्री, वाहन चालक, साइकिल मरम्मत, सिलाई मशीन आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी तारतम्य में प्रदेश के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में विगत 28 फरवरी से एक सौ बेरोजगार युवाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए राजमिस्त्री का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण एकीकृत विकास योजना (एल.डब्ल्यू.ई.) के तहत जिला प्रशासन के सहयोग से दंतेश्वरी ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा जनपद पंचायत नारायणपुर के सभाकक्ष में दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण् आगामी दो माह तक चलेगा। प्रशिक्षण के लिए बेरोजगार युवकों का चयन रोजगार मेले के माध्यम से किया गया है। प्रशिक्षण में जिला कलेक्टर श्री एल.एस. केन ने प्रशिक्षणार्थियों को राजमिस्त्री बनने का गुर बताया।क्रमांक-6422/लहरे

