लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार अन्य समाचार 'देश और प्रदेश ने एक समाज सेवी को खो दिया'

'देश और प्रदेश ने एक समाज सेवी को खो दिया'

What
When Mar 10, 2011
from 08:55 PM to 08:55 PM
Add event to calendar vCal
iCal

श्री बलीराम कश्यप के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष ने दी श्रध्दांजलि

    रायपुर 10 मार्च 2011

        विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने लोकसभा सांसद श्री बलीराम कश्यप के निधन पर शोक प्रकट कर श्रध्दांजलि अर्पित करते हुए कहा कि श्री कश्यप के निधन से देश और प्रदेश ने एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ, कुशल प्रशासक और समाजसेवी को खो दिया है। श्री कौशिक ने आज यहां विधानसभा की कार्रवाई शुरू होते ही सदन को श्री बलीराम कश्यप के आज यहां तड़के एक निजी अस्पताल में निधन हो जाने की जानकारी दी। उन्होंने स्वर्गीय श्री कश्यप का जीवन परिचय देते हुए बताया कि स्वर्गीय श्री बलीराम कश्यप का जन्म 11 मार्च 1936 को ग्राम भानपुरी, बस्तर में हुआ था। उनका मुख्य व्यवसाय कृषि था। स्वर्गीय श्री कश्यप प्रारंभ से ही राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यो में सक्रिय रहे। श्री कश्यप प्रथम बार सन् 1972 में जगदलपुर निर्वाचन क्षेत्र से अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए विधायक निर्वाचित हुए। सन् 1977, 1980, 1985 तथा 1990 में लगातार वे भानपुरी विधानसभा क्षेत्र से अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए विधायक चुने गये। उन्होंने अविभाजित मध्यप्रदेश में लोक निर्माण तथा आदिम जाति कल्याण विभाग के मंत्री पद का दायित्व संभाला। वे सन् 1998, 1999, 2004 तथा सन् 2009 में बस्तर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए। श्री कश्यप लोक सभा की अनेक महत्वपूर्ण समितियों के सदस्य भी रहे। श्री कौशिक ने कहा कि स्वर्गीय श्री कश्यप अनुसूचित जातियों, जनजातियों और पिछड़े वर्गो के अधिकारों की रक्षा के लिए आजीवन संघर्षरत रहे। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा परिचय प्रस्तुत करने के बाद सदन में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रति पक्ष श्री रविन्द्र चौबे और पक्ष-विपक्ष के अनेक सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त कर स्वर्गीय श्री बलीराम कश्यप को श्रध्दांजलि अर्पित की।

क्रमांक-6524/सोलंकी
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031