लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार अन्य समाचार सेना में धर्म शिक्षक के रूप में जूनियर कमीशन अधिकारियों की भर्ती होगी

सेना में धर्म शिक्षक के रूप में जूनियर कमीशन अधिकारियों की भर्ती होगी

What
When Mar 17, 2011
from 03:55 PM to 03:55 PM
Add event to calendar vCal
iCal

आवेदन की अंतिम तिथि 09 अप्रैल

    रायपुर, 17 मार्च 2011
सेना में धर्म शिक्षक के रूप में जूनियर कमीशन अधिकारी बनने के लिए केवल छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के इच्छुक पुरूष उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि धर्म शिक्षक कोर्स 66 के लिए 40 पद (पंडित-27, पादरी-दस, बौध्द भिक्षु तीन) हेतु नौ अप्रैल 2011 तक सेना भर्ती कार्यालय बेकरी रोड मऊ, मध्यप्रदेश, पिन-453441 के पते पर आवेदन किया जा सकता है। अभ्यर्थी की आयु धर्म शिक्षक कोर्स 66 के लिए 14 मई 2011 को 27 वर्ष से कम और 34 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जन्म 15 मई 1977 से 14 मई 1984 के मध्य होना चाहिए। सेवारत सैनिक की आयु 25 से 34 वर्ष होनी चाहिए। सेवारत सैनिक का जन्म 15 मई 1977 से 14 मई 1986 के मध्य होना चाहिए।
    धर्म शिक्षक पंडित के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त संस्कृत में मध्यमा या हिन्दी में भूषण परीक्षा अथवा संबंधित क्षेत्रीय भाषा में कोई समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो। जिस व्यक्ति ने बी.ए. परीक्षा एच्छिक (मुख्य) विषय के रूप में संस्कृत/हिन्दी भाषा लेकर उत्तीर्ण की हो और उन्होंने यदि संस्कृत में मध्यमा अथवा हिन्दी भूषण परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की हो तो वे भी इसके पात्र होंगे। पादरी पद हेतु अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार जो गिरजाधर के पादरी द्वारा नियुक्त किया गया है और अभी भी स्थाानीय विशप की अनुमोदित सूची में शामिल हो। बौध्द भिक्षु हेतु शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय/बोर्ड से 10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार जिसे सक्षम प्राधिकारियों ने विधिवत बौध्द भिक्षु की दीक्षा दी हो। यहां सक्षम प्राधिकारियों से तात्पर्य उस मठ के प्रधान से है, जिसने उस व्यक्ति को मिक्षु की दीक्षा दी हो।
    उम्मीदवार को शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। ऊंचाई 160 सेटीमीटर वजन 50 किलोग्राम छाती 77 सेटीमीटर, फैलाव पांच सेटीमीटर निर्धारित की गयी है। शारीरिक क्षमता टेस्ट (पी.एफ.टी.) उम्मीदवार को एक मील दूरी की दौड़ आठ मिनट में पूरी करनी होगी। पात्र उम्मीदवारों को सेना भर्ती कार्यालय बेकरी रोड मऊ मध्यप्रदेश द्वारा प्रारंभिक जांच पड़ताल के लिए भोपाल में बुलाया जाएगा। यदि भर्ती प्रक्रिया के दिनांक समय और स्थान में कोई परिवर्तन होगा, तो पत्र द्वारा सूचित किया जाएगा। जांच पड़ताल में सफल उम्मीदवारों को 29 मई 2011 को एक लिखित परीक्षा में सम्मिलित होना होगा। लिखित परीक्षा में 100-100 अंकों के दो प्रश्न पत्र होंगे। प्रथम प्रशन पत्र में सामान्य ज्ञान की परीक्षा ली जाएगी। प्रथम प्रश्न पत्र का उत्तर हिन्दी या अंग्रेजी में दिया जा सकता है। प्रश्न पत्र-दो में उम्मीदवारों के उस धर्म ज्ञान की परीक्षा ली जाएगी, जिसके लिए उसने आवदेन पत्र दिया है। प्रश्न पत्र का उत्तर हिन्दी या अंग्रेजी में दिया जा सकता है। प्रश्न पत्र द्वितीय में केवल उन उम्मीदवारों को प्रवेश की अनुमति होगी जो प्रथम प्रश्न पत्र में सफल घोषित किए जाएंगे।
    इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय, मकान नम्बर ए-4/8, सेक्टर-1, उदया हाऊसिंग सोसायटी, टाटीबंध रायपुर और वहां के टेलीफोन नम्बर 0771-2573112 से सम्पर्क किया जा सकता है।
क्रमांक- 6581/चन्द्राकर

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031