जिला न्यायाधीश सीमित प्रतियोगी परीक्षा और सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी
रायपुर 10 मई 2011
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा जिला न्यायाधीश (प्रवेश स्तर) सीमित प्रतियोगी परीक्षा और सीधी भर्ती के रिक्त पदों के लिए विज्ञापन जारी किया जा चुका है। इस विज्ञापन की विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सीजीहाईकोर्ट डॉट निक डॉट इन (www.cghighcourt.nic.in) पर उपलब्ध है।
क्रमांक-675/सुनीता

