श्री ढांड को पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार
रायपुर, 31 मार्च 2011
राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय से एक आदेश जारी कर प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा श्रम विभाग श्री विवेक ढांड को केवल प्रमुख सचिव श्रम विभाग के प्रभार से मुक्त कर उन्हें प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
श्री आर.सी. सिन्हा आयुक्त श्रम को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ उन्हें पदेन सचिव श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

