मंत्रालय में मुख्य सचिव आज दिलाएंगे आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ
रायपुर, 19 मई 2011
राज्य शासन ने 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इस दिन तृतीय शनिवार का अवकाश होने के कारण मुख्य सचिव श्री पी.जॉय उम्मेन मंत्रालय में 20 मई को प्रात: 11बजे आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ दिलाएंगे। मंत्रालय के गेट कमांक दो के सामने प्रात: 11 बजे सभी अधिकारियों ,कर्मचारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
क्रमांक-811/हर्षा

