लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार अन्य समाचार छत्तीसगढ़ में भी आज मनाया जाएगा आतंकवाद विरोधी दिवस

छत्तीसगढ़ में भी आज मनाया जाएगा आतंकवाद विरोधी दिवस

What
When May 20, 2010
from 06:50 PM to 06:50 PM
Add event to calendar vCal
iCal

    रायपुर 20 मई 2010

    पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर पिछले साल की तरह इस वर्ष भी कल 21 मई को छत्तीसगढ़ में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाएगा। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस संबंध में अध्यक्ष, राजस्व मंडल सहित शासन के सभी विभागाध्यक्षों, संभागीय कमिश्नरों और जिला कलेक्टरों को परिपत्र भेजकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
    परिपत्र में कहा गया है कि आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर सभी सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और अन्य सार्वजनिक संस्थानों में 21 मई को सवेरे ग्यारह बजे सभी अधिकारी और कर्मचारी मानव जीवन मूल्यों को नुकसान पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने, आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने तथा समाज के सभी वर्गों के बीच शांति, सद्भाव और सूझ-बूझ कायम रखने की शपथ लेंगे। राज्य सरकार ने परिपत्र यह भी सुझाव दिया है कि आतंकवाद विरोधी दिवस के मौके पर विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में वाद-विवाद तथा परिचर्चा का आयोजन किया जाना चाहिए। आतंकवाद और हिंसा के खतरों के बारे में भी परिचर्चा, संगोष्ठी और व्याख्यान आदि के कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं। पोस्टर, पर्चे आदि लगाकर तथा समाचार पत्र-पत्रिकाओं और आकाशवाणी तथा दूरदर्शन सहित सभी समाचार माध्यमों के सहयोग से भी इसके लिए जन-जागृति का अभियान चलाया जा सकता है। इलेक्ट्रॉनिक और प्रिन्ट मीडिया के जरिए, खेल जगत और फिल्म जगत सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों की प्रसिध्द हस्तियों को भी इस अभियान में शामिल किया जा सकता है। ऐसे टी-शर्ट भी वितरित किए जा सकते हैं, जिनमें आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ जन-चेतना बढ़ाने के लिए प्रेरणादायक नारे लिखे हों। विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं और सांस्कृतिक संगठनों के माध्यम से भी काव्य पाठ और चर्चा-परिचर्चा जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं। इस परिपत्र की प्रतिलिपि राज्यपाल के सचिव, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार, विधानसभा के सचिव, प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और महालेखाकार तथा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग सहित राज्य शासन के सभी आयोगों के सचिवों को भी भेजी गयी है।
    उल्लेखनीय है कि आतंकवाद और हिंसा के कारण आम जनता को हो रही तकलीफों तथा राष्ट्रीय हितों पर हो रहे प्रतिकूल प्रभावों के बारे में समाज में और भी अधिक जागृति लाने तथा राष्ट्रीय एकता और अखण्डता की भावना को अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आतंकवाद विरोधी दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। युवाओं को आतंकवाद और हिंसा के मार्ग से दूर रखना भी इसका उद्देश्य है।
क्रमांक-880/स्वराज्य

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031