कृषि मंत्री ने किया वेबसाईट का शुभारंभ
रायपुर, 24 मई 2011

कृषि और श्रम मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू ने आज शाम यहां अपने निवास पर श्री विकास शर्मा की वेबसाईट 'विकास रपट डॉट कॉम' का शुभारंभ किया। उन्होंने वेबसाईट के लिए श्री शर्मा को बधाई दी और सफलता की कामना की। श्री शर्मा ने बताया कि उनकी इस निजी वेबसाईट में शासन की विभिन्न योजनाओं का विवरण दिया जाएगा। प्रथम चरण में उन्होंने कृषि विभाग की योजनाओं को इसमें शामिल किया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हिन्दी ग्रंथ अकादमी के संचालक श्री रमेश नैय्यर सहित श्री चन्द्रिका प्रसाद साहू और और अन्य अनेक नागरिक उपस्थित थे।

