लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार अन्य समाचार जारी है महाअभियान : मंत्रियों ने भी किया श्रमदान

जारी है महाअभियान : मंत्रियों ने भी किया श्रमदान

What
When May 23, 2010
from 05:30 PM to 05:30 PM
Add event to calendar vCal
iCal

तालाब निर्माण के लिए कृषक ने किया भू-दान

खाद्य मंत्री ने दिया पांच लाख का स्वेच्छानुदान

    रायपुर 23 मई 2010

 छत्तीसगढ़ में भू-जल संरक्षण का महा अभियान व्यापक जन-भागीदारी के साथ लगातार चल रहा है। गृह, जेल और सहकारिता मंत्री श्री ननकीराम कंवर ने कोरिया जिले के खड़गवां विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम बैमा, गेजी और बचरा में आम जनता के साथ श्रमदान कर तालाब गहरीकरण से संबंधित कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्राम गेजी के किसान श्री रामरतन सिंह ने तालाब निर्माण के लिए अपनी डेढ़ एकड़ जमीन दान में देने की घोषणा की। जिले के प्रभारी मंत्री श्री कंवर ने श्री रामरतन के इस भू-दान को सभी लोगों के लिए प्रेरणादायक बताया और दानदाता को सबकी ओर से धन्यवाद दिया।
    उधर खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले ने भी बिलासपुर जिले के खारंग (खूंटाघाट) सिंचाई जलाशय के गहरीकरण के लिए विगत लगभग एक सप्ताह से चल रहे अभियान में कल शामिल होकर लगभग छह सौ ग्रामीणों के साथ श्रमदान किया। श्री मोहले ने इस महाअभियान के लिए पांच लाख रूपए के स्वेच्छानुदान की घोषणा की और कहा कि यदि जिले के खुड़िया जलाशय के गहरीकरण के लिए भी श्रमदान शुरू होगा तो वे वहां भी पांच लाख रूपए का स्वेच्छानुदान देंगे। विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी और कलेक्टर श्री सोनमणि बोरा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। खारंग (खूंटाघाट) जलाशय में सामूहिक श्रमदान के जरिए गहरीकरण का काम पिछले एक सप्ताह से चल रहा है। महा अभियान के तहत इस जलाशय में कल बाईस मई तक 22 हजार घन मीटर सिल्ट निकाला जा चुका था।
    इस बीच गृह मंत्री श्री कंवर ने कोरिया जिले के तीनों गांवों में श्रमदान कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विभिन्न कारणों से जमीन के नीचे पानी का स्तर तेजी से घटता जा रहा है। इसके फलस्वरूप पेयजल और निस्तारी सुविधा के लिए अनेक क्षेत्रों में लोगों को काफी दिक्कत होने लगी है। इसे ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार ने भू-जल संरक्षण और संवर्धन के लिए एक माह का विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत तालाबों के निर्माण, गहरीकरण, कुंआ निर्माण आदि से संबंधित कार्य सभी लोगों के सहयोग से किए जा रहे हैं। श्री कंवर ने कहा कि यह पुण्य का कार्य है। पानी रोकने के लिए ऐसे निर्माण कार्यों से भू-जल स्तर में वृध्दि होती है। श्री कंवर ने गर्मी के मौसम को देखते हुए तालाब निर्माण और गहरीकरण का कार्य सवेरे और शाम को करने की सलाह दी। इन कार्यक्रमों में संसदीय सचिव श्री भईयालाल राजवाड़े ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कलेक्टर श्रीमती रितु सेन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

क्रमांक - 921 /स्वराज्य



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031