लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार अन्य समाचार कोरिया जिले के 13वें स्थापना दिवस पर प्रदर्शनी और परिचर्चा

कोरिया जिले के 13वें स्थापना दिवस पर प्रदर्शनी और परिचर्चा

What
When May 26, 2010
from 07:10 PM to 07:10 PM
Add event to calendar vCal
iCal

सर्वागीण विकास के लिए सभी का समन्वित प्रयास जरूरी- श्री भईयालाल राजवाड़े

       रायपुर 26 मई 2010

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के 13वें स्थापना दिवस के अवसर पर कल 25 मई 2010 को जिला पंचायत कार्यालय कोरिया के सभा कक्ष में 'मील का पत्थर' विषय पर प्रदर्शनी और परिचर्चा का आयोजन किया गया। संसदीय सचिव श्री भईयालाल राजवाड़े ने परिचर्चा में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले के विकास के प्रति सभी लोगों के मन में ललक होनी चाहिए। जिले के सर्वार्गीण विकास के लिए सभी का समन्वित प्रयास जरूरी है। परिचर्चा में क्षेत्रिय विधायकों, पंचायत राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित प्रबुध्दजनों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने जिले के विकास के लिए और अधिक कार्य करने पर बल देते हुए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को मिल जुलकर जिले के विकास कार्यो को और अधिक गति देने की बात कही।
    श्री राजवाड़े ने कहा कि जिले में विकास कार्य संचालित करने के लिए अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों के अनुसार उसे पूरा करने के लिए विशेष प्रयास करना चाहिए। उन्होंने जिले के विकास के लिए मूलभूत आवश्यकताओं के कार्यो को चिन्हित कर उसे क्रियान्वित करने पर बल दिया। श्री राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों और शासकीय कर्मियों से आपसी समन्वय से कार्य करने की अपेक्षा की। विधायक श्री दीपक पटेल ने कहा कि विगत 12 वर्षो में कोरिया जिला विकास के पथ पर आगे बढ़ा है, हर क्षेत्र में कार्य हुए है। उन्होंने सभी से कोरिया जिले को सर्वश्रेष्ठ जिला बनाने के लिए संकल्प लेने का आव्हान किया। विधायक श्री फूलचन्द सिंह ने कहा कि जिला गठन होने के बाद विकास की तस्वीर बदली है। उन्होंने स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या के मान से शिक्षकों की पदस्थापना करने और पढ़ाई की अच्छी व्यवस्था करने पर जोर दिया। मनेन्द्रगढ़ के पूर्व विधायक श्री गुलाब सिंह ने जिले की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सकारात्मक चिन्तन कर उसे कार्य रूप में परिणित करने की बात कही। नगर पालिका निगम चिरमिरी के महापौर श्री डमरू बेहरा ने कहा कि कोयलांचल चिरमिरी की कई खादान समाप्ति के कगार पर है। उन्होंने चिरमिरी में लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए औद्योगिक ईकाई स्थापित करने का सुझाव दिया। परिचर्चा में जिला पंचायत कोरिया की उपाघ्यक्ष श्रीमती ओमेश्वरी राजवाड़े सहित अनेक पंचायत प्रतिनिधियों और मीडिया कर्मियों ने विचार व्यक्त किए। जिला कलेक्टर श्रीमती रितु सेने ने परिचर्चा आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। 
             क्रमांक - 964/चतुर्वेदी

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031