महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना: तीन करोड़ रूपए से अधिक के निर्माण कार्य स्वीकृत
रायपुर 29 मई 2010
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत सरगुजा जिले में 3 करोड़ 92 लाख 77 हजार रूपये के विभिन्न निर्माण कार्यो को स्वीकृति प्रदान की गई है। जनपद पंचायत उदयपुर के ग्राम पंचायत नुनेरा, केदमा, शंकरपुर, देवटिकरा, केसमा, केदमा, केसमा, सायर, भकुरमा, मरेया एवं देवटिकरा में 500 मीटर मिट्टी मुरूम सड़क सह पुलिया निर्माण के कुल 12 निर्माण कार्यों के लिए 9 लाख 95 हजार रूपये के मान से स्वीकृत किए गए है।
जनपद पंचायत सूरजपुर की ग्राम पंचायत सिलफिली में सुधन्य टेलर के घर से चदोरी डाड पहुॅच मार्ग तक मिट्टी मुरूम सड़क निर्माण के लिए 9 लाख 84 हजार रूपए, लटोरी रोड से पतरापारा तक मिट्टी मुरूम सड़क निर्माण के लिए 9 लाख 13 हजार रूपए, ग्राम पंचायत गागीकोट के ग्राम लक्ष्मणपुर में रामलाल के घर से बुधनी के घर तक मिट्टी मुरूम सड़क निर्माण के लिए 7 लाख 14 हजार रूपए, ग्राम पंचायत लांची में डबरी तालाब गहरीकरण के लिए 87 हजार रूपए, ग्राम पंचायत जगतपुर में मिलन खेत से खेल मैदान तक मिट्टी मुरूम सड़क निर्माण के लिए 7 लाख 93 हजार रूपए, ग्राम पंचायत नरेशपुर में नर्मदा प्रसाद के भूमि समतलीकरण के लिए 25 हजार रूपए और ग्राम पंचायत करवां में माझापारा से घुटरी परा की ओर मिट्टी मुरूम सड़क सह पुलिया निर्माण के लिए 10 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
जनपद पंचायत रामानुजनगर की ग्राम पंचायत छिन्दिया में छापर तालाब से रम्पानाला तक मिट्टी मुरूम सड़क निर्माण के लिए 9 लाख 52 हजार रूपए, पी.डब्ल्यू.डी. सड़क से गुजला ढोडरी तालाब तक मिट्टी मुरूम सड़क निर्माण के लिए 9 लाख 30 हजार रूपए, ग्राम पंचायत केशवपुर में राम प्रताप की भूमि पर मनवारा तालाब गहरीकरण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम पंचायत सरईपारा में खुटहनापारा में तालाब गहरीकरण के लिए 7 लाख 85 हजार रूपए, नानमाझीपारा सुखसाय घर से दवना पहुॅच मार्ग तक मिट्टी मुरूम सड़क निर्माण के लिए 9 लाख 34 हजार रूपए, ग्राम पंचायत त्रिपुरेश्वरपुर में साहूपारा से बरगाहपारा तक मिट्टी मुरूम सड़क निर्माण के लिए 9 लाख 12 हजार रूपए, ग्राम पंचायत पम्पापुर में रामसाय घर से घरसाय के खेत तक मिट्टी मुरूम सड़क निर्माण के लिए 8 लाख 50 हजार रूपए, रईदह तालाब गहरीकरण के लिए 3 लाख 68 हजार रूपए, ग्राम पंचायत द्वारिकापुर में खुटनपारा अमाडाड से नदी तक मिट्टी मुरूम सड़क निर्माण के लिए 9 लाख 12 हजार रूपये, ग्राम पंचायत पतरापाली में सत्तीपीपर से मदन घर तक मिट्टी मुरूम सड़क निर्माण के लिए 4 लाख 97 हजार रूपए , धरमा घर से परसुरामपुर मुख्य मार्ग तक मिट्टी मुरूम सड़क निर्माण के लिए 7 लाख 30 हजार रूपए और तुलसीड़ांड तालाब गहरीकरण के लिए 5 लाख 42 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। ग्राम पंचायत मदनेश्वरपुर में हंसलाल, दादूराम, हंसू एवं शंखलाल के निजी भूमि पर कुआं निर्माण के लिए 1.45-1.45 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। जनपद पंचायत राजपुर की ग्राम पंचायत नवकी के नधिमा, राजाराम, नोहरसाय, हिरण और ग्राम पंचायत डकवा के कष्टू, सहदान, सिरला, कुंवरसाय एवं प्रफुल के निजी भूमि पर कुआं निर्माण के लिए 1.40-1.40 लाख रूपये स्वीकृत किए गए है।
जनपद पंचायत ओड़गी की ग्राम पंचायत भकुरा में अटल चौक से मोतीलाल घर तक, ग्राम पंचायत लांजित में चौराघुटरा से बगडुगा तक, ग्राम पंचायत करौटी में शंकर पीपर से ग्राम परसा तक, मेन रोड से पोड़ी ढोढ़ी तक, ग्राम पंचायत मसनकी में मुख्य मार्ग से सुखलाल चेरवा के घर तक, देवनाथ के घर से बहरापारा तक, ग्राम पंचायत थरेमी, ग्राम पंचायत बेदमी मेें सेमानाला से सुकठापारा तक, माटिया से अगरिया पारा तक, ग्राम पंचायत केशर में जमवारी पारा से बाजार तक, डोगा घाट पारा में, सरपंच पारा में एवं छतौली मार्ग में, ग्राम पंचायत टमकी में मेन रोड से उरांव पारा तक एवं ग्राम पंचायत मयुरधक्की में मिट्टी मुरूम सड़क निर्माण के लिए 5.85-5.85 लाख रूपये और ग्राम पंचायत दवनसरा में टोमो रोड से दर्राघाट तक की मिट्टी मुरूम सड़क निर्माण हेतु 4 लाख 96 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
जनपद पंचायत लखनपुर की ग्राम पंचायत तुरना में गोरेलाल घर से तुनगुरी मोड़ में मिट्टी मुरूम सड़क निर्माण के लिए 6 लाख 35 हजार रूपए, ग्राम पंचायत अमदला में कार्तिक की निजी भूमि समतलीकरण के लिए 18 हजार रूपए, ग्राम पंचायत सलका में पतराटोली कवल साय के घर से पलगोड़ी तक मिट्टी मुरूम सड़क निर्माण के लिए 8 लाख 94 हजार रूपए, ग्राम पंचायत तुरना में बैगापारा से पाडेंमुडा तक मिट्टी मुरूम सड़क निर्माण के लिए 5 लाख 38 हजार रूपए, ग्राम पंचायत गुमगराकला में प्रधानमंत्री सड़क से नानमुड़ा तक मिट्टी मुरूम सड़क निर्माण के लिए 9 लाख 17 हजार रूपए और ग्राम पंचायत पुहपुटरा में सोहन राम की निजी भूमि समतलीकरण के लिए 50 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

