लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार पंचायत एवं ग्रामीण विकास मुख्यमंत्री ग्राम सड़क और विकास योजना

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क और विकास योजना

What
When Jun 01, 2011
from 04:30 PM to 04:30 PM
Add event to calendar vCal
iCal

इस वर्ष सौ करोड़ रूपए की लागत से बनेंगी 137 सड़कें

    रायपुर एक जून 2011

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क और विकास योजना के तहत छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में चालू वित्तीय वर्ष 2011-12 के दौरान एक सौ करोड़ रूपए लागत की 137 सड़कों को निर्माण किया जाएगा, जिनकी लम्बाई 407.40 किलोमीटर होगी। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की ऐसी समस्त बसाहटें जो प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के दायरे में नहीं आती है और इन बसाहटों की आबादी सामान्य क्षेत्रों में 500 से कम तथा आदिवासी क्षेत्रों में 250 से कम है को शामिल किया जाएगा। जहां कहीं दोहरे सड़क सम्पर्क की आवश्यकता है, वहां इस योजना के तहत निर्माण किया जाएगा।
    पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग ने वर्ष 2011-12 के बजट में इस योजना के तहत 407.40 किलोमीटर लम्बाई की 137 ग्रामीण सड़कों को शामिल किया हैं। इसमें सबसे अधिक 17 सड़कें बिलासपुर जिले में निर्मित होगी, जिनकी लम्बाई 43.70 किलोमीटर होगी तथा निर्माण कार्य के लिए  दस करोड़ 92 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। इसके बाद सरगुजा में 78.50 किलोमीटर लम्बाई की 16 सड़कों के निर्माण  कार्य के लिए 17 करोड़ 78 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। रायपुर जिले में 38 किलोमीटर लम्बाई की 15 सड़कों के निर्माण के लिए साढ़े नौ करोड़ रूपए, दुर्ग जिले में 30 किलोमीटर लम्बाई की 13 सड़कों के निर्माण के लिए साढ़े सात करोड़ रूपए, जांजगीर-चांपा जिले में 38 किलोमीटर लम्बाई की 12 सड़कों के निर्माण के लिए साढ़े नौ करोड़ रूपए, महासमुंद में 21.50 किलोमीटर लम्बाई की 09 सड़कों के निर्माण के लिए पांच करोड़ 38 लाख रूपए, बस्तर जिले में 20 किलोमीटर लम्बाई की 09 सड़कों के निर्माण के लिए पांच करोड़ रूपए, कबीरधाम जिले में 29.70 किलोमीटर लम्बाई की आठ सड़कों के निर्माण के लिए सात करोड़ 42 लाख रूपए, राजनांदगांव में 20.20 किलोमीटर लम्बाई की सात सड़कों के निर्माण के लिए पांच करोड़ पांच लाख रूपए का प्रावधान बजट में किया गया है। रायगढ़ जिले में 13.80 किलोमीटर लम्बाई की सात सड़कों के निर्माण के लिए तीन करोड़ 45 लाख रूपए, उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले में 17.50 किलोमीटर लम्बाई की सात सड़कों के निर्माण के लिए चार करोड़ 37 लाख रूपए, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले में 10.50 किलोमीटर लम्बाई की चार सड़कों के निर्माण के लिए दो करोड़ 62 लाख रूपए, बीजापुर में 11 किलोमीटर लम्बाई की तीन सड़कों के निर्माण के लिए दो करोड़ 75 लाख रूपए, कोरबा जिले में दस किलोमीटर लम्बाई की तीन सड़कों के निर्माण के लिए ढाई करोड़ रूपए, धमतरी जिले में 4.80 किलोमीटर लम्बाई की दो सड़कों के निर्माण के लिए एक करोड़ 20 लाख रूपए, जशपुर जिले में दस किलोमीटर लम्बाई की दो सड़कों के निर्माण के लिए ढाई करोड़ रूपए, कोरिया जिले में 6.10 किलोमीटर लम्बाई की दो सड़कों के निर्माण के लिए एक करोड़ 53 लाख रूपए और नारायणपुर जिले में 4.10 किलोमीटर लम्बाई की एक सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ तीन लाख रूपए का प्रावधान बजट में किया गया है।  

 

क्रमांक-1023/चतुर्वेदी



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031