लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार पंचायत एवं ग्रामीण विकास राजीव गांधी सेवा केन्द्रों के लिए बनेंगे 57 भवन

राजीव गांधी सेवा केन्द्रों के लिए बनेंगे 57 भवन

What
When Jun 06, 2011
from 04:30 PM to 04:30 PM
Add event to calendar vCal
iCal

 जिला पंचायत ने मंजूर किए 5.70 करोड़

    रायपुर 06 जून 2011

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत रायपुर जिले की 57 ग्राम पंचायतों में दस-दस लाख रूपए की लागत से राजीव गांधी सेवा केन्द्र भवनों का निर्माण किया जाएगा। जिला पंचायत रायपुर ने भवन निर्माण कार्य के लिए पांच करोड़ 70 लाख रूपए की मंजूरी प्रदान की है।
    उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के 9 वे मद में प्रदेश की सभी 9 हजार 734 ग्राम पंचायतों और 146 जनपद पंचायतों में भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र के भवन बनाए जाने की योजना है। भवन निर्माण के बाद इसमें कम्प्यूटर स्थापना के साथ इंटरनेट कनेक्टीविटी से जोड़ा जाएगा। यह सेवा केन्द्र नेट के माध्यम से सीधे राज्य और केन्द्र से जुड़ जाएंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत में दस लाख रूपए की लागत से और जनपद पंचायत में 25 लाख रूपए की लागत से सेवा केन्द्रों का निर्माण किया जाएगा। राज्य में इन सेवा केन्द्र भवनों का निर्माण चरणबध्द किया जाएगा। ग्राम पंचायतों और जनपद पंचायतों में सेवा केन्द्र भवन निर्माण के साथ-साथ सेटेलाईट कम्युनिकेशन से भी जोड़ा जाएगा और यहां मानव संसाधन का कार्य किया जाएगा।
    जिला पंचायत रायपुर द्वारा ग्राम पंचायतों में राजीव गांधी सेवा केन्द्र भवन निर्माण के लिए दी गई मंजूरी में बलौदाबाजार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत चंगोरी, पैजनी, करमदा, लटुव, रिसदा, सरियाडीह शामिल है। विकासखण्ड कसडोल की ग्राम पंचायत कटगी, अमरूवा, डुमरपाली, मैनपुर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत घटौद, बिलाईगढ़ विकासखण्ड की ग्राम पंचायत सलीहा, पचरी, देवरबोड़, सरसींवा, चोरभट्टी, टेड़हीभद्रा, ,खम्हरिया, विकासखण्ड सिमगा की ग्राम पंचायत मुडपार, उड़ेला, कामता, चंडी, बासीन, दौरेंगा, नेवारी, विकासखण्ड फिंगेश्वर की ग्राम पंचायत बिनौरी, पेण्ड्रा, बरभाठा, बिजली, लफंदी, विकासखण्ड तिल्दा की ग्राम पंचायत रायखेड़ा, खपरीकला, निनवा, मोहदा, विकासखण्ड भाटापारा की ग्राम पंचायत सुरजपुरा, टोपा, अकलतरा, विकासखण्ड पलारी की ग्राम पंचायत मलपुरी, गातापार, दतरेंगी, गबौद, विकासखण्ड छुरा की ग्राम पंचायत टोनहीडबरी, कोठीगांव, नवापारा(कोसमी), कोसमबुड़ा, पोड़, विकासखण्ड देवभोग की ग्राम पंचायत बाडीगांव, झाखरपारा, झिरीपानी, विकासखण्ड अभनपुर की ग्राम पंचायत तोरला, टोकरो, डोंगीतराई, उमरपोटी, विकासखण्ड आरंग की ग्राम पंचायत जरौद, उमरिया और विकासखण्ड गरियाबंद की ग्राम पंचायत कौंदकेरा, कसेरू और मरदाकला में राजीव गांधी सेवा केन्द्र भवन निर्माण के लिए दस-दस लाख रूपए की मंजूरी प्रदान की गई है।  

क्रमांक-1100/चतुर्वेदी



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031