शिक्षाकर्मी भर्ती : अभ्यर्थियों को पंजीकृत डाक से भी काऊंसलिंग की सूचना
रायपुर, 16 जून 2010
पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा शिक्षाकर्मी भर्ती प्रक्रिया एवं उनकी पदस्थापना के संबंध में जिला पंचायतों और जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को परिपत्र भेजकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए है। निर्देश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा जारी मेरिट सूची के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों को समय-सारणी की निर्धारित तिथि के अनुसार प्रमाण-पत्रों की जांच और काऊंसलिंग में उपस्थित होने के लिए पंजीकृत डाक से भी पत्र भेजकर सूचना जारी की जाए।
परिपत्र में बताया गया है कि विभाग के ध्यान में यह बात आई है कि प्रदेश के कतिपय जिला पंचायतों और जनपद पंचायतों द्वारा शिक्षाकर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया के तहत पूर्व वर्षो में काऊंसलिंग के लिए पात्र अभ्यर्थियों को समाचार पत्रों के माध्यम से उपस्थित होने के लिए सूचना जारी की गई है, जिसके कारण व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा जारी मेरिट सूची के पात्र कई अभ्यर्थियों को समय पर सूचना नहीं मिलने से वे काऊंसलिंग के लिए संबंधित जिला पंचायत और जनपद पंचायत में उपस्थित नहीं हो पाए है। ऐसी परिस्थिति को रोकने की दृष्टि से शिक्षाकर्मियों की नियुक्ति के संबंध में अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों की जांच और काऊंसलिंग की कार्रवाई संपादित करने के लिए निर्णय लिया गया है कि अभ्यर्थियों को समय-सारणी में निर्धारित तिथि में प्रमाण-पत्रों की जांच और काऊंसलिंग में उपस्थित होने के लिए पंजीकृत डाक से भी पत्र भेजकर सूचना जारी की जाए।

क्रमांक-1279/चतुर्वेदी