लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार पंचायत एवं ग्रामीण विकास इंदिरा आवास : अनुदान के साथ बैंक ऋण भी मिलेगा

इंदिरा आवास : अनुदान के साथ बैंक ऋण भी मिलेगा

What
When Jun 23, 2011
from 05:30 PM to 05:30 PM
Add event to calendar vCal
iCal

इस साल 37 हजार से अधिक हितग्राहियों को

बैंक ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य

    रायपुर, 23 जून 2011

छत्तीसगढ़ में इंदिरा आवास योजना से लाभान्वित हितग्राहियों को अपने मकान को पहले से और बेहतर बनाने के लिए 20 हजार रूपए तक का बैंक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। यह राशि इंदिरा आवास के हितग्राहियों को दी जाने वाली अनुदान राशि के अतिरिक्त होगी । इंदिरा आवास के हितग्राहियों को यह बैंक ऋण मात्र चार प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर उपलब्ध कराया जाएगा। पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री विवेक ढांड ने इस संबंध में सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के उप महाप्रबंधक को पत्र लिखकर यह जानकारी दी है। उन्होंने पत्र में संबंधित अधिकारियों से कहा है कि इस योजना के तहत अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाए। 
     पत्र में जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से कहा गया है कि चालू वित्तीय वर्ष 2011-12 में इंदिरा आवास योजना से लाभान्वित 37 हजार 466 हितग्राहियों को अपने आवास और अच्छी तरह बनाने के लिए चार प्रतिशत ब्याज पर अधिकतम 20 हजार रूपए उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस संबंध में जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में भी आवश्यक पहल कर क्रियान्वित किया जाए। छत्तीसगढ़ में अब तक नौ हजार 383 इंदिरा आवास हितग्राहियों को अपने मकान को पहले से और बेहतर बनाने के लिए बैंक ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि इंदिरा आवास योजना के तहत वर्तमान में हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए सामान्य क्षेत्र में इंदिरा आवास निर्माण के लिए हितग्राहियों को 45 हजार रूपए और नक्सल प्रभावित जिलों में 48 हजार 500 रूपए का अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। हितग्राहियों को यह राशि दो किश्तों में बैंक या पोस्ट आफिस के खातों के माध्यम से प्रदान की जाती है। इसके अलावा योजना के 25 प्रतिषत हितग्राहियों को बड़े और अच्छे आवास निर्माण के लिए 4 प्रतिषत की दर से बीस हजार रूपए तक का बैंक ऋण भी उपलब्ध कराया जाता है।

क्रमांक-1371/चतुर्वेदी



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031