पंचायत मंत्री का दौरा कार्यक्रम
रायपुर, 27 जून 2011
पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम 28 जून से दुर्ग और सरगुजा जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री नेताम 28 जून को सुबह 9.30 बजे कार से दुर्ग के लिए रवाना होंगे और वहां दुर्ग जिला चिकित्सालय में 11 बजे आयोजित जीवनदीप समिति की बैठक में शामिल होंगे।
श्री नेताम 28 जून को रायपुर से रात्रि 8.50 बजे दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस से रवाना होकर 29 जून को सुबह 7.05 बजे अम्बिकापुर पहुंचेगे। वे सुबह 11 बजे कार द्वारा अम्बिकापुर से सूरजपुर जाएंगे और वहां 12 बजे आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री नेताम वाड्रफनगर में दोपहर तीन बजे कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय का लोकार्पण और शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सनावल जाएंगे और 30 जून को सुबह 11 बजे रामानुजगंज विकासखण्ड के ग्राम बरवाही में उन्नयन हाईस्कूल का शुभारंभ करेंगे। श्री नेताम दोपहर 12 बजे रामानुजगंज में नवीन आई.टी.आई के शुभारंभ और विभिन्न कार्यो के भूमि पूजन, शाला प्रवेशात्सव, न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल भवन के लोकार्पण, नवनिर्वाचित पंचों एवं प्रशिक्षण पाठशाला कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे चित्तविश्रामपुर में शाम 4.30 बजे उन्नयन हाईस्कूल का शुभारंभ करेंगे तथा बलरामपुर में शाम पांच बजे भूमिपूजन और शिलान्यास के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात आठ बजे अम्बिकापुर पहुंचेगे। श्री नेताम एक जुलाई को दोपहर 1.30 बजे बलरामपुर विकासखण्ड के ग्राम जमुवाटाड़ में उन्नयन हाई स्कूल का शुभारंभ करने के बाद शाम 6.30 बजे अम्बिकापुर लौट आएंगे। वे अम्बिकापुर में दो और तीन जुलाई को स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

