लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार पंचायत एवं ग्रामीण विकास क्षमता विकास के लिए दो लाख से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों को मिला प्रशिक्षण

क्षमता विकास के लिए दो लाख से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों को मिला प्रशिक्षण

What
When Jun 30, 2011
from 07:45 PM to 07:45 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 30 जून 2011

    छत्तीसगढ़ में पंचायत राज संस्थाओं की क्षमता विकास के लिए राज्य ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पिछले वित्तीय वर्ष 2010-11 में दो लाख छह हजार 757 प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया । इनमें एक लाख 67 हजार 213 पंचायत राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, 28 हजार 348 अधिकारी-कर्मचारी और 11 हजार 196 अन्य व्यक्ति शामिल है। मुख्य सचिव श्री पी.जॉय उम्मेन की अध्यक्षता में बुधवार 29 जून को यहां मंत्रालय में आयोजित पिछड़ा क्षेत्र अनुदान कोष योजना की सशक्त समिति की बैठक में यह जानकारी राज्य ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्थान के संचालक डॉ. आर.के.सिंह ने दी।
    बैठक में बताया गया कि पिछले वित्तीय वर्ष में पिछड़ा क्षेत्र अनुदान कोष योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए एक लाख एक हजार 650, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वरोजगार योजना के तहत 50 हजार 139 और अन्य योजनाओं के लिए 54 हजार  968 व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया गया हैं। राज्य ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्थान में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान परिषद (इसरो) की सहायता से सेटेलाइट आधारित सेटकाम स्टूडियों की स्थापना की गई है। यह स्टूडियों सेटलाइट के माध्यम से प्रदेश के 110 विकास खण्ड मुख्यालयों में स्थापित पंचायत संसाधन केन्द्रों से जुड़े है। सेटकाम स्टूडियों में वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम और राज्य के वरिष्ठ अधिकारी भी पंचायत राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों, अधिकारियों से पंचायतों के काम-काज संचालन के संबंध में चर्चा कर चुके है। पंचायत संसाधन केन्द्रों में प्रशिक्षण्ाार्थियों की सहायता के लिए एक हजार 50 मास्टर ट्रेनर का उपयोग किया जा रहा है। पंचायत राज संस्थाओं के काम-काज संचालन, नियमों, कल्याणकारी योजनाओं आदि की जानकारी तथा समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य प्रशिक्षण्ा संस्थान में नि:शुल्क दूरभाष सहायता सेवा (टोल फ्री हेल्प लाईन) संचालित है। इसका दूरभाष नम्बर- 1800-233-1113 है। ग्राम सभा के प्रति ग्रामीणों में जागरूकता लाने के लिए आकशवाणी के पांच केन्द्रों से रेडियो धारावाहिक 'हमर ग्राम सभा' का प्रसारण प्रत्येक रविवार को शाम 7.30 बजे से 8 बजे तक स्थानीय बोली में एक साथ निरन्तर किया जा रहा है। जगदलपुर केन्द्र से हल्बी, अम्बिकापुर केन्द्र से सरगुजिहा और रायपुर, बिलासपुर तथा रायगढ़ केन्द्र से छत्तीसगढ़ी बोली में प्रसारित हो रहा है। इसमें '' फोन इन'' कार्यक्रम द्वारा सीधा संवाद होता है तथा विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रश्नों के उत्तर दिए जाते है।
    राज्य ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से चालू वित्तीय वर्ष 2011-12 के मई माह तक 14 हजार 234 व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। राज्य प्रशिक्षण संस्थान द्वारा पंचायत राज संस्थाओं की क्षमता विकास के लिए प्रशिक्षण की कार्य योजना भी तैयार की गई है। इसमें जिला योजना समितियों के सदस्यो का प्रशिक्षण, मूल्यांकन और इसका प्रभाव, योजना की तैयारी, प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण देने के लिए मास्टर ट्रेनर, स्त्रोत व्यक्तियों का प्रशिक्षण, प्रचार-प्रसार, हेल्प लाईन सेवा के उपयोग का प्रशिक्षण आदि को शामिल किया गया है।

क्रमांक- 1476/चतुर्वेदी

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031