लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार पंचायत एवं ग्रामीण विकास पंचायत मंत्री द्वारा आवासीय संस्कृत विद्यालय का शिलान्यास

पंचायत मंत्री द्वारा आवासीय संस्कृत विद्यालय का शिलान्यास

What
When Jul 03, 2011
from 07:45 PM to 07:45 PM
Add event to calendar vCal
iCal

सांसद ने की भवन के लिए पांच लाख की घोषणा

रायपुर, 3 जुलाई 2011
 1530-030711

पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कल 2 जुलाई को सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखण्ड के डिगमा गांव में चन्द्रउदासीनाचार्य नि:शुल्क आवासीय संस्कृत विद्यालय भवन का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोकसभा सांसद सरगुजा श्री मुरारी लाल सिंह ने विद्यालय भवन निर्माण के लिए पांच लाख रूपए देने की घोषणा की।
    श्री नेताम ने कार्यक्रम में कहा कि हमारे यहां जितने संस्कार होते है, कहीं न कहीं पंडित की जरूरत होती है।  डिगमा गांव में संस्कृत विद्यालय खुलना एक अच्छी शुरूआत है। छत्तीसगढ़ सरकार ने संस्कृत अध्ययन की आवश्यकता को समझा कि प्रदेश के प्रायमरी, मीडिल और हाई स्कूलों में संस्कृत पढ़ाई जाए। उन्होंने बताया कि रायपुर के दूधाधारी मठ और जशपुर के गहिरा गुरू आश्रम में भी संस्कृत की शिक्षा दी जा रही है। श्री नेताम ने कहा कि डिगमा गांव में संस्था द्वारा जो शुरूआत की गई है, यह अच्छी पहल है। इस विद्यालय में संस्कृत के साथ-साथ अन्य विषयों को भी पढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि संस्कृत विश्व की प्राचीनतम भाषाओं में से एक है।
    सांसद श्री मुरारी लाल सिंह ने कहा कि भारत ने विश्व को सभ्यता का ज्ञान कराया और अच्छे विचार तथा खान-पान का आधार रखा। संस्कृत सिखाने वाले आचार्य का पद बहुत ही गरिमामय होता है। प्राचीन काल में भारत में तक्षशिला और नालन्दा विश्वविद्यालय शिक्षा के प्रमुख केन्द्र थे। भारत में वैदिक रीति रिवाज से मंत्रों चार से कार्य शुरू किया जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चे संस्कृत पढ़कर प्रदेश और देश में अपनी पहचान बनाए। कार्यक्रम में विधायक श्रीमती रजनी त्रिपाठी ने भी अपने विचार वयक्त किए। भूमि पूजन के अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री विजय जायसवाल ने बताया कि डिगमा में तीन एकड़ में संस्कृत विद्यालय भवन का निर्माण कराया जा रहा है। यहां संस्कृत विषय के साथ ही अंग्रेजी, विज्ञान और समस्त विषयों सहित कम्प्यूटर की शिक्षा भी दी जाएगी।        

क्रमांक-1530/चतुर्वेदी
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031