लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार पंचायत एवं ग्रामीण विकास छत्तीसगढ़ में 'आजीविका नियोजन एवं आपूर्ति श्रृखंला प्रबंधन' पर तिमाही प्रमाण पत्र पाठयक्रम शुरू राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ तैयार करें-श्री नेताम

छत्तीसगढ़ में 'आजीविका नियोजन एवं आपूर्ति श्रृखंला प्रबंधन' पर तिमाही प्रमाण पत्र पाठयक्रम शुरू राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ तैयार करें-श्री नेताम

What
When Jul 11, 2011
from 04:35 PM to 04:35 PM
Add event to calendar vCal
iCal

    रायपुर 11 जुलाई 2011

पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज राजधानी रायपुर के नजदीक निमोरा स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्थान में 'आजीविका नियोजन एवं आपूर्ति श्रृखंला प्रबंधन' पर तिमाही प्रमाण पत्र पाठयक्रम का शुभारंभ किया। श्री नेताम ने इस अवसर पर पाठयक्रम तैयार करने के लिए प्रशिक्षण संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने प्रशिक्षण में हिस्सा ले रहे प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं भी दी। श्री नेताम ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ तैयार किए जाए जो देश और प्रदेश में आजीविका की चुनौती का मुकाबला करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। श्री नेताम ने शुभारंभ कार्यक्रम में आजीविका नियोजन एवं आपूर्ति श्रृखंला प्रबंधन पाठयक्रम पर आधारित सात विभिन्न पुस्तिकाओं का विमोचन किया।1650-110711
    श्री नेताम ने प्रशिक्षण सत्र का शुभांरभ करते हुए कहा कि इस पाठयक्रम के माध्यम से जमीनी स्तर पर ऐसे मानव संसाधन तैयार करना है जो स्थानीय स्वशासन के लिए आजीविका संबंधी योजना बनाने में सहायता करेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। यह संस्थान अब तक केवल प्रशिक्षण संस्थान के रुप में पहचाना जाता था परन्तु अब यह एक शैक्षणिक संस्थान के रूप में भी जाना जाएगा। श्री नेताम ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में यह संस्थान राष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक एवं शोध संस्थान के रूप में अपनी पहचान बनाएगा। इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों में यह जज्बा पैदा हो, जिसके आधार पर ग्रामीण क्षेत्रों में नया स्वरूप प्रदान कर सकें।
    श्री नेताम ने कहा कि पंचायत राज संस्थान के माध्यम से अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति लाभान्वित होकर सक्षम बनें। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बस्तर से सरगुजा तक स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार आजीविका प्रबंधन का प्रशिक्षण वहां की परिस्थितियों के अनुरूप दिया जाए। प्रशिक्षण का परिणाम राज्य में दिखना चाहिए। श्री नेताम ने कहा कि गरीबी-बेकारी की समस्या से निजात और बेहतर जीवन जीने की कला के लिए प्रशिक्षणार्थी लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षणार्थी यहां लगन के साथ सीखेंगे तो उन्हें निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी। श्री नेताम ने कहा कि यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रशिक्षणार्थी राज्य शासन की मंशा के अनुरूप स्थानीय लोगों को आजीविका के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी क्षमता विकास में योगदान दें।
    संचालक डॉ. आर.के.सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पहली बार संस्थान द्वारा यह तिमाही पाठयक्रम आज से शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि संविधान के तहत पंचायत राज संस्थान को 29 विषयों की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसके सफल संचालन और क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक विषय के विशेषज्ञ चाहिए। अत: पांच-छह पंचायत समूह पर प्रशिक्षित विशेषज्ञ तैयार हों, जो स्थानीय स्तर की व्यवस्था, व्यवसाय के साथ ही स्वशासन को सहयोग दे सकें। प्रशिक्षण में उन्हें नई तकनीक, प्रक्रिया और उत्पाद को सीखना होगा। संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ आजीविका विषय पर पाठयक्रम शुरू करने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, राज्य प्रशिक्षण संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी और जिलों से आये प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

क्रमांक-1650/चतुर्वेदी



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031