पिछड़ा क्षेत्र अनुदान कोष : छत्तीसगढ़ को 59.08 करोड़ की प्रथम किश्त आवंटित
रायपुर, 26 जुलाई 2011
पिछड़ा क्षेत्र अनुदान कोष योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष 2011-12 में विकास कार्यो के लिए छत्तीसगढ़ को 59 करोड़ 08 लाख रूपए की प्रथम किश्त आवंटित की गई है। प्रथम किश्त की धनराशि 13 जिलों को आवंटित कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में छत्तीसगढ़ को विकास कार्यो के लिए 256 करोड़ रूपए प्राप्त होंगे।
आवंटित राशि में बिलासपुर जिले को 12 करोड़ 56 लाख रूपए, रायगढ़ जिले को 9 करोड़ 28 लाख रूपए, कोरबा जिले को आठ करोड़ 29 लाख रूपए, धमतरी जिले को पांच करोड़ 60 लाख रूपए, उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले को पांच करोड़ 19 लाख रूपए, सरगुजा जिले को पांच करोड़ 09 लाख रूपए और राजनांदगांव जिले को पांच करोड़ 04 लाख रूपए की प्रथम किश्त आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा जिला कबीरधाम को तीन करोड़ 77 लाख रूपए, महासमुंद जिले को एक करोड़ 50 लाख रूपए, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले को एक करोड़ 10 लाख रूपए, बस्तर जिले को एक करोड़ 06 लाख रूपए, कोरिया जिले को 55 लाख रूपए और जशपुर जिले को पांच लाख रूपए की प्रथम किश्त आवंटित की गई है।

