लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार पंचायत एवं ग्रामीण विकास इंदिरा आवास योजना : छत्तीसगढ़ में 37 हजार से अधिक आवासविहीन परिवारों को मिलेंगे मकान

इंदिरा आवास योजना : छत्तीसगढ़ में 37 हजार से अधिक आवासविहीन परिवारों को मिलेंगे मकान

What
When Jul 27, 2011
from 07:40 PM to 07:40 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर 27 जुलाई 2011

    इंदिरा आवास योजना के तहत छत्त्तीसगढ के ग्रामीण क्षेत्रों में चालू वित्तीय वर्ष 2011-12 के दौरान 37 हजार 466 मकान निर्मित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आवास निर्माण के लिए 174 करोड़ 77 लाख रूपए उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें 131 करोड़ 07 लाख 75 हजार रूपए केन्द्रांश और 43 करोड़ 69 लाख रूपए का राज्यांश होगा।
    पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि इंदिरा आवास योजना के तहत गरीबी रेखा श्रेणी के आवासविहीन परिवारों को मकान निर्माण के लिए सामान्य क्षेत्र में 45 हजार रूपए और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 48 हजार 500 रूपए की सहायता दो किश्तों में बैंक के माध्यम से प्रदान की जाती है। इसके अलावा अपने मकान को और अच्छी तरह बनाने के लिए 20 हजार रूपए का बैंक ऋण 4 प्रतिशत वार्षिक व्याज की दर से उपलब्ध कराने का प्रावधान भी है।
    इंदिरा आवास योजना के तहत सरगुजा में सबसे अधिक चार हजार 628 मकान निर्माण का लक्ष्य है। इसके बाद बिलासपुर जिले में तीन हजार 808, रायपुर जिले में तीन हजार 813, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले में तीन हजार 510, रायगढ़ जिले में तीन हजार 367 और बस्तर जिले में तीन हजार 166 आवासहीन परिवारों को मकान निर्माण के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। जांजगीर-चांपा जिले में दो हजार 724, दुर्ग जिले में दो हजार 422, राजनांदगांव जिले में एक हजार 628, महासमुंद जिले में एक हजार 624, जशपुर जिले में एक हजार 600, कोरबा जिले में एक हजार 265, कोरिया जिले में एक हजार 94, कबीरधाम जिले में एक हजार 15, उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले में एक हजार 10 और धमतरी जिले में 792 आवास निर्माण का लक्ष्य है।
     उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के 15 जिलों (जांजगीर-चांपा, नारायणपुर एवं बीजापुर जिलों को छोड़कर) को गरीबी रेखा श्रेणी के हितग्राहियों को मकान निर्माण हेतु सहायता प्रदान करने 49 करोड़ 37 लाख 18 हजार रूपए की प्रथम किश्त आवंटित की जा चुकी हैं।

क्रमांक-1960/चतुर्वेदी
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031