लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार पंचायत एवं ग्रामीण विकास ग्राम सुराज अभियान : पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग ने तैयारियों के संबंध में जारी किए निर्देश

ग्राम सुराज अभियान : पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग ने तैयारियों के संबंध में जारी किए निर्देश

What
When Apr 12, 2011
from 09:25 PM to 09:25 PM
Add event to calendar vCal
iCal

 

मनरेगा के तहत कोई भी मजदूरी भुगतान लंबित न रहे

पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि की वार्षिक कार्ययोजना में ग्रामीणजनों का जीवन स्तर सुधारने पर विशेष ध्यान दिया जाए

    रायपुर 12 अप्रैल 2011

      मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में इस महीने की 19 तारीख से दो चरणों में शुरू हो रहे दस दिवसीय प्रदेश व्यापी ग्राम सुराज अभियान के लिए पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह अभियान फिलहाल राज्य के 18 में से 14 जिलों में चलेगा। विभाग के प्रमुख सचिव श्री विवेक ढांड ने इस संबंध में यहां मंत्रालय से सभी संबंधित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को परिपत्र जारी किया है। उन्होंने विभाग से संबंधित सभी योजनाओं और कार्यक्रमों की तत्काल समीक्षा करने के निर्देश दिए है।
     परिपत्र में कहा गया है कि विशेष रूप से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी मजदूरी भुगतान लंबित न रहे। योजना के तहत रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। समय-समय पर शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। परिपत्र में कहा गया है कि पिछड़ा क्षेत्र अनुदान योजना के तहत वर्ष 2010-11 की वार्षिक कार्य योजना का कार्य प्रगति पर है। इसमें ग्रामीणजनों के जीवन स्तर को सुधारने पर विशेष रूप से ध्यान रखते हुए कार्य योजना बनाई जाए और पूरी  तरह प्रयास किए जाए की संबंधित क्षेत्र का पिछड़ापन दूर हो सकें। जल संरक्षण और जल संवर्धन के कार्यो की भी विस्तृत समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। जलग्रहण कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृत परियोजना की प्रगति, भुगतान की स्थिति की भी समीक्षा करने कहा गया है। परिपत्र में कहा गया है कि आम आदमी बीमा योजना, ग्रामीण भूमिहीन परिवारों के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और सभी पात्र परिवारों को इस योजना का लाभ दिलाया जाए। इस संबंध में शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। विभाग के विभिन्न योजनाओं के तहत आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली जाए और अपने स्तर से विस्तृत समीक्षा कर सुनिश्चित किया जाए की निर्माण कार्यो में कोई लापरवाही न हो।
     श्री ढांड ने कहा है कि ग्राम सुराज अभियान के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा आकस्मिक रूप से प्रत्येक जिले के कुछ गांवों का भ्रमण किया जाएगा। आकस्मिक भ्रमण के दौरान गांव वालों से प्रत्यक्ष चर्चा कर उनकी समस्याएं, शासकीय योजनाओं और इनसे मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। अभियान के दौरान संबंधित जिले के प्रभारी मंत्री और प्रभारी सचिव भी जिले में उपस्थित रहेंगे। जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अभियान प्रारंभ होने के पूर्व अन्य सभी विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा आवश्यक रूप से कर ली जाए। यदि किसी प्रकार की समस्या, जिसका निराकरण अभी तक नहीं हो पाया हो, उसका समुचित समाधान भी सुनिश्चित करें। ग्राम सुराज अभियान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का अभियान है अत: निर्देशों का भली-भांती पालन समय-सीमा में कराया जाए और अभियान की सफलता सुनिश्चित की जाए।      

क्रमांक-197/चतुर्वेदी

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031